Mirzapur: The Movie की सक्सेस से गदगद हुए गुड्डू भैया के 'पापा' राजेश तैलंग, बोले- बॉक्स ऑफिस सफलता जरूरी...
मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) में राजेश तैलंग ने अली फजल के किरदार गुड्डू भैया और जितेंद्र के किरदार बबलू के पिता का रोल प्ले किया है।
-1790326231378_m.webp)
'मिर्जापुर: द मूवी' की सफलता से खुश हैं राजेश तैलंग
HighLights
'मिर्जापुर: द मूवी' की सफलता से खुश हैं राजेश तैलंग
एक्टर ने बताया सिनेमा में काम करने का मूलमंत्र
'बकैती 2' में नजर आ रहे हैं एक्टर
प्रियंका सिंह , मुंबई। मिर्जापुर: द मूवी में कालीन भैया के राइट हैंड गुड्डू भैया और बबलू के पिता का किरदार निभाने वाले राजेश तैलंग फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। सिनेमा, डिजिटल प्लेटफार्म और थिएटर तीनों जगह काम करने वाले एक्टर ने बताया कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करने का मूल मंत्र क्या है?
क्या है राजेश का मूल मंत्र
इन दिनों मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) की सफलता से खुश राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) कहते हैं कि थिएटर की वजह से खुद पर एक आत्मविश्वास हमेशा से रहा है कि जिस रूप में पर्दे पर आऊंगा, अपनी छाप छोड़ जाऊंगा। माध्यम कोई भी हो, मैं अपनी ईमानदारी कभी नहीं खोऊंगा।
आने वाले दिनों में पान परदा जर्दा और कारनामें सीरीज में नजर आने वाले राजेश आगे कहते हैं कि कई लोगों को लगता है कि मैं अपने काम से संतुष्ट हूं, ऐसे नहीं है। कलाकार कभी संतुष्ट नहीं होता है। हां, ऐसा लगने का अभ्यास मैं जरूर करता हूं, लेकिन मेरी भी इच्छाएं हैं। जैसी मेरी फिल्म मिर्जापुर : द मूवी लोगों को पसंद आई। आप किसी चीज का हिस्सा हों और वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, तो इससे अच्छी बात क्या होगी।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का चलना क्यों जरूरी?
उन्होंने कहा, 'मैंने अक्सर देखा है कि कलाकार बहुत अच्छा काम करते हैं, लेकिन वो दुनिया तक पहुंचता ही नहीं है। इसलिए कमर्शियल सफलता हर कलाकार के लिए मायने रखती है। काम चाहे छोटा हो या बड़ा वह लोगों तक पहुंचना चाहिए।
एक कहानी को राजेश पेपर पर कितना समझ जाते हैं कि वह काम करेगी?
इसे लेकर वह आगे कहते हैं कि यहां थिएटर की ट्रेनिंग बहुत काम आती है। वहां स्क्रिप्ट को समझना भी सिखाया जाता है। थिएटर में साहित्य को काफी पढ़ना पड़ता है। उसे जितना पढ़ेंगे, किरदार करने की समझ उतनी विकसित होगी। कई बार ऐसा भी होता है कि कागज पर लिखा किरदार समझ नहीं आता है, फिर निर्देशक से बात करके काफी चीजें स्पष्ट हो जाती हैं।
'बकैती 2' करते वक्त सामने आई चुनौती
राजेश ने आगे बात करते हुए कहा, 'आपकी समझ और निर्देशक का साथ दोनों जरूरी है। अब जैसे आज (जी5 पर) रिलीज हुए बकैती (Bakaiti 2) के दूसरे सीजन की बात करूं, तो हर चीज स्क्रिप्ट में इतने अच्छे से थी कि पढ़ते-पढ़ते ही मजा आ गया। मेरे सामने चुनौती थी कि जो लिखा है, उसे स्क्रीन पर ला पाऊंगा या नहीं। उसमें कलाकार अपना नजरिया भी रखने की कोशिश करता है। कई बार निर्देशक स्वीकारते हैं, कई बार नहीं।
इस शो को करते वक्त अपने संयुक्त परिवार की बहुत याद आई। जब छोटा था, तो मेरा भी बड़ा परिवार था। चाचा, ताऊ पूरा खानदान होता था। उसका अलग मजा था, अलग लड़ाइयां भी थी। मम्मी-पापा को पता भी नहीं होता था कि हम कहां खेल रहे हैं, कहां खाना खाया। प्राइवेसी जैसी चीज नहीं हुआ करती थी। अब तो एकल परिवारों में बच्चे दो मिनट के लिए नजरों से दूर हो जाए, तो माता-पिता परेशान हो जाते हैं।
इस वक्त राजेश जी5 (Zee5) की फैमिली कॉमेडी ड्रामा बकैती 2 (Bakaiti 2) में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज जी5 पर 25 सितंबर 2026 से स्ट्रीम हो रही है। इसमें तैलंग के साथ शीबा चड्ढा, तान्या शर्मा और आदित्य शुक्ला अहम किरदार निभा रहे हैं। इसका पहला सीजन अगस्त 2025 में आया था।
