विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajeev Khandelwal का खुलासा, हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, इंडस्ट्री में पुरुषों के लिए भी हैं चुनौतियां

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 22 Jun 2023 06:24 PM (GMT+05:30)

Rajeev Khandelwal Casting Couch राजीव खंडेलवाल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई शो में भी अहम भूमिका निभाई है। उनके शोज ...और पढ़ें

Rajeev Khandelwal Casting Couch, Rajeev Khandelwal news
Rajeev Khandelwal Casting Couch, Rajeev Khandelwal news

नई दिल्ली, जेएनएन। Rajeev Khandelwal Casting Couch: राजीव खंडेलवाल ने इस बात का खुलासा किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। अब उन्होंने अपने अनुभव पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत चर्चा होती है। वहीं, पुरुषों द्वारा फेस किए जा रहे चुनौतियों को ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। 

राजीव खंडेलवाल ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में क्या कहा है?

राजीव खंडेलवाल ने बताया कि पुरुष और महिलाओं में भले अंतर हो लेकिन परिस्थितियों दोनों के लिए यहां समान है। उन्होंने इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने इस पर चर्चा की है। वह कहते हैं,

"लोग महिला सुरक्षा के बात करते हैं लेकिन पुरुषों का क्या? उनकी अपनी चुनौतियां है, जहां महिलाएं चीजों को लेकर रिपोर्ट करती हैं, उतना पुरुष नहीं करते। इसी के चलते, महिलाओं की बात को मोमेंटम मिलता है।"

राजीव खंडेलवाल क्या कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं?

राजीव खंडेलवाल ने यह भी कहा कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा,

"हां ठीक है, लड़का है, मैनेज कर लिया होगा। पुरुषों को बारे में लोगों को लगता है कि वे चीजों को लेकर लड़ सकते हैं। वह ऐसे ही बने हैं। मुझे इससे चुनौतीपूर्वक निकालना पड़ा है और मैं वापस आया हूं। मैंने कई महिलाओं से सुना है कि वह इसे अंदर से डर्टी बताती है लेकिन मुझे अंदर से गंदा नहीं लगता। मैं अपने दिमाग में उस व्यक्ति को अपमानित करता हूं और कहता हूं सॉरी बॉस, मैं इस पर तैयार नहीं हूं। भले ही पुरुष और महिलाओं में अंतर हो लेकिन अब चीजें बदल गई है।"

राजीव खंडेलवाल ने किस फिल्म में काम किया है?

राजीव खंडेलवाल ने यह भी कहा कि कुछ लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया अलग हो सकती है। महिलाओं ने पहले के जमाने में काफी अपमान सहे है। इसके चलते, अब समाज महिलाओं के साथ ज्यादा जुड़ता है। फिल्म ब्लडी डैडी में वे नेगेटिव भूमिका में थे। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है।