Move to Jagran APP

Exclusive: इस तरह रॉयल ब्यूटी बनी इलियाना, बादशाहो के बदमाशों का ऐसे हुआ था चयन - रजत अरोड़ा

मिलन लुथरिया की फिल्म बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 01 Sep 2017 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 12:30 PM (IST)
Exclusive: इस तरह रॉयल ब्यूटी बनी इलियाना, बादशाहो के बदमाशों का ऐसे हुआ था चयन - रजत अरोड़ा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई (एक्सक्लूसिव)। मिलन लुथरिया की फिल्म बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी भी रजत अरोड़ा ने लिखी है। रजत मिलन की फिल्म वंस अपन अ टाइम से उनके साथ जुड़े हैं। दोनों को साथ काम करते हुए 10 साल हो चुके हैं। 

loksabha election banner

मिलन-रजत की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। खासतौर से रजत के डायलॉग दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। दुआओं में याद रखना...और फिल्में सिर्फ तीन चीजों से चलती हैं...एंटरटेंनमेंट-3 और मैं एंटरटेनमेंट हूं जैसे हिट डायलॉग्स लिख चुके रजत मानते हैं कि जब वह डायलॉग लिख रहे होते हैं, तो उनकी यह बिल्कुल कोशिश नहीं होती है कि वह लफ्फाबाज़ी लगे या फिर ऐसा लगे कि वह डायलॉग है। इसलिए इसे लिखते समय उन्होंने हमेशा इसी बात को तवज्जो दी है कि आपकी कहानी से आपके डायलॉग निकलते हैं। ऐसा नहीं है कि आप कैरेक्टर को सोचकर बस संवाद लिख देते हैं। रजत कहते हैं, कई बार लोग उन्हें कहते हैं कि उनके संवाद में एक स्टाइलिंग होती है। तो उनसे रजत का यही कहना है कि अगर कहानी में किरदार स्टाइलिश है, और वह जो भी लुक अख्तियार करके रखता है, उसी मुताबिक लिखना होता है।

यह भी पढ़ें: Interview: सालों से काम कर रहे हैं इसलिए बतौर अभिनेता जिम्मेदारी और बढ़ जाती है - नीरज सूद

रजत बताते हैं कि बादशाहो को लेकर मिलन ने जब उन्हें आइडिया दिया था, उसके बाद वह जैसलमेर गये थे। वहां काफी वक्त गुजारा था। जैसलमेर की एक खास बात जो रजत बताते हैं कि इस फिल्म में भी नज़र आयेगी कि उनका एक अलग सा ह्यूमर होता है। वह अनोखा स्टाइल उन्होंने वहीं के लोगों में देखा। खुद दिल्ली के रहने वाले होकर भी कभी भी वह राजस्थान नहीं गये थे। लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने वक्त गुजारा। वहां की लैंग्वेज को पकड़ा है। लहजा पकड़ा है और फिर खान-पान जैसी चीजों पर भी गौर किया है। तब जाकर उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट पूरी की। बादशाहो मल्टीस्टारर फिल्म है। ऐसे में रजत कहते हैं कि जब आप मल्टीस्टारर लिख रहे होते हैं तो आपके सामने एक चैलेंज यह होता है कि आप हर किरदार के साथ जस्टिफिकेशन करें। वह चैलेंज होता है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में बेटियों का टशन जारी है, देखिए 4 स्टारडॉटर्स की 20 लेटेस्ट तस्वीरें

रजत यह भी बताते हैं कि मिलन और मेरी साझेदारी में एक बात का हमने हमेशा ख्याल रखा है कि हमारी कहानी ऐसी हो कि गैंगस्टर ड्रामा हो, मूवी स्टार की फिल्म हो। लेकिन पूरी फैमिली इसे आकर देखे इस बात का ख्याल हम जरूर करते हैं। रजत और मिलन की मुलाकात रोहन सिप्पी की फिल्म ब्लफमास्टर पर हुई थी। फिर दोनों ने टैक्सी नंबर 9 दो 11 में साथ काम किया। इसके बाद दोनों का साथ बरकरार रहा। रजत इस बात से पूरी तरह इंकार करते हैं कि यह कहानी किसी भी व्यक्ति विशेष पर आधारित है। खबरें आ रही थीं कि यह राजस्थान की महारानी गायत्री देवी की वास्तविक जिंदगी से प्रभावित है। खबरें यह भी थी कि फिल्म में इलियाना डी क्रूज़ के किरदार के लिए कभी श्रूति हसन का नाम जेहन में था। रजत इस बात से भी इंकार करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म में इमरजेंसी के ऐतिहासिक फलसफे को कहने की बिल्कुल कोशिश नहीं की गयी है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त का पसंदीदा ऑटो रिक्शावाला जा सकता है बिग बॉस 11 में

रजत बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी अजय को मिलन ने कच्चे धागे के दौरान ही सुना दी थी। अजय का नाम उस वक्त से ही फाइ्यल था। इसके बाद हमें रीगल ब्यूटी जो कि क्लासिकल भी नज़र आये, जिसमें रॉयल अंदाज नजर आये। तो उन्होंने इलियाना को अप्रोच किया। वही टॉम ब्वॉइश किरदार की जरूरत थी तो उनके जेहन में ईशा गुप्ता का ही ख्याल आया। विद्युत जामवाल को वह रफ एंड टफ मानते हैं। इसलिए उनको ध्यान में रखते हुए पुलिस आॅफिसर की भूमिका तय की गयी। एक बदमाश जो दिल का अच्छा है। इमरान उस किरदार में फिट बैठे, तो उन्हें अप्रोच किया गया। मजेदार कास्टिंग संजय मिश्रा की हुई। फिल्म के लिए एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी जो ओल्ड वॉइसमैन के रूप में दिखता हो। लेकिन जिंदगी को मजेदार ढंग से देखता हो। यही वजह रही कि संजय बोर्ड पर आये। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.