विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज कुंद्रा ने लगाया 'टाइटैनिक' में पंजाबी तड़का, वीडियो देख हो जाएंगे हंस हंसकर लोटपोट

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 07:25 AM (IST)

राज कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राज कुंद्रा टाइटैनिक ...और पढ़ें

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, फोटो साभार: Instagram
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां शिल्पा शेट्टी फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी के पल और कुछ योगा टिप्स शेयर करती हैं। तो वहीं राज कुंद्रा भी अपने फैंस के साथ कई मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने टाइटैनिक से जुड़ा एक राज फैंस के साथ शेयर किया है।

राज कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राज कुंद्रा टाइटैनिक का पंजाबी वर्जन दिखाया है। वीडियो में 'टाइटैनिक' का एक सीन है, जिसमें जैक (लियोनार्डो डीकैप्रियो) और रोज (केट विंसलेट) डांस कर रहे होते हैं। राज ने इस वीडियो को एडिट कर इसमें जैक की जगह अपना और रोज की जगह शिल्पा का चेहरा लगा दिया है। इस वीडियो में पंजाबी तड़का लगाने के लिए राज ने पंजाबी गाना 'लौंग लाची' जोड़ दिया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

वीडियो को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली... वो सबूत, टाइटैनिक पर पंजाबी कपल भी था। आई रेस्‍ट माइ केस। हैपी संडे।' इस वीडियो को राज में बीते दिन इंस्टाग्राम पर सेयर किया था। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो पर कई लोग कमेंट कर इसे मजेदार बता रहे हैं और हंस- हंसकर लोटपोट भी हुए जा रहे हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर ऐसे मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद भी करते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। लेकिन जल्दी ही पूरा परिवार स्वस्थ हो गया है और अब सुरक्षित है।

बात करें शिल्पा के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।

परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंची कंगना रनोट, खूबसूरती देख हुईं मंत्रमुग्ध