Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, लोगों ने ऐसे उड़ाया शिल्पा शेट्टी के पति का मज़ाक
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नामी बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को हाल ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राज को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने के आरोप लगा है। आज कोर्ट में राज की पेशी की गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नामी बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को हाल ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राज को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने के आरोप लगा है। आज कोर्ट में राज की पेशी की गई, जिसके बाद मुंबई की अदालत ने उन्हें तीन दिन के लिए यानी 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले में राज समेत 11 लोगों की गिरफ्तार हुई है। राज का ऐसे केस में नाम सामने आना सभी के लिए हैरान करने वाला है। राज भले की फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक न रखते हों, लेकिन शिल्पा शेट्टी के पति होने के साथ-साथ वो एक जानेमाने बिजनेसमैन हैं।
राज के गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है और लोग अलग-अलग तरह से इस केस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ट्विटर पर कई तरह के हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं एक #RajKundraArrest और दूसरा ‘पत्नी योग’ और तीसरा #ShilpaShetty। इन हैशटैग्स के जरिए लोग राज को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं तो वहीं शिल्पा शेट्टी के लिए अपनी चिंता भी ज़ाहिर कर रहे हैं। देखें लोगों के रिएक्शन।
#shilpashetty ....with what face will you face the Super Dancers kids and fans... shame shame to ho gaya pic.twitter.com/4Bg2kyb8mf— Sudeep Mehta (@SudeepMehta4) July 20, 2021
Hardtimes #shilpaShetty stay strong! #RajKundra_Arrested the news has shocked me. He's a Devpurush— Mahika Sharma (@MahiikaaSharma) July 20, 2021
#ShilpaShetty #RajKundraArrest
Raj Kundra convincing new actress to do his film be like : pic.twitter.com/8gLurpNpnQ— Jayesh cholker (@JayCholker) July 20, 2021
#ShilpaShetty pic.twitter.com/bxcxswHmWt— Rahul HINDOLIYA (@RahulHindoliya2) July 20, 2021
पत्नी योग की वीडियो बनाती थी
और पति....!!
खैर हमको क्या हम तो गाना सुन रहे
मै आईं हूं UP बिहार लूटने...!!
🤭🤭— 🇮🇳Er. Manish Kumar Chaubey🇮🇳 (@chaube_Manish2) July 20, 2021
Raj Kundra to reporters
After being arrested
#RajKundraArrest pic.twitter.com/oVXEapo9Sm— Ashwini🥵 (@ashwini645583) July 20, 2021
Someone sent me this,
Raj Kundra should stay long in jail.
Agree?#शिल्पा_शेट्टी #RajKundraArrest #BoycottBollywood pic.twitter.com/jFduevAQPJ— Kangana Ranaut (@KanganaSherni3) July 20, 2021
Poonam Pandey on her way to meet raj to get role in his films#RajKundraArrest pic.twitter.com/jYrCOvQ1IH— Vipul bhagwat (@_vipul_b) July 20, 2021
When you finally found the link 🌚#RajKundraArrest pic.twitter.com/IHItpNEoc0— divyansh (@_divyanxh) July 20, 2021
क्या है पूरा केस...
पुलिस अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले की जांच फरवरी से कर रही है। यह वही मामला है, जिसमें गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की पहले गिरफ़्तारी हुई थी और उन्हें 5 महीने जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि, गहना ज़मानत पर बाहर आ गई हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में राज कुंद्रा का नाम तब उछला, जब प्रॉपर्टी सेल द्वारा जांच के दौरान यूके की एक प्रोडक्शन कम्पनी का नाम सामने आया। पुलिस ने इस कम्पनी के एक एक्जीक्यूटिव उमेश कामत को गिरफ़्तार किया था।
बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार करते हुए बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।