विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raj Kapoor की 'मेरा नाम जोकर' को बनने में क्यों लगे थे छह साल? ये थी फिल्म फ्लॉप होने की सबसे सॉलिड वजह

Published: Sat, 14 Dec 2024 09:07 PM (GMT+05:30)

राज कपूर ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की फिल्म लिगेसी ...और पढ़ें

इस कारण छह साल में बनकर तैयार हुई थी मेरा नाम जोकर/ फोटो- Imdb
इस कारण छह साल में बनकर तैयार हुई थी मेरा नाम जोकर/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. 'मेरा नाम जोकर' की वजह से राज कपूर ने झेला था बड़ा नुकसान
  2. इस क्लासिक कल्ट फिल्म को बनाने में लग गए थे छह साल
  3. रणधीर कपूर ने बताई थी 'मेरा नाम जोकर' के फ्लॉप होने की वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राज कपूर को यूं ही हिंदी सिनेमा का शो मैन नहीं कहा जाता है। जब वह कैमरे के सामने अभिनय करते थे तो अपने किरदार में पूरी तरह से डूब जाते थे। ऐसे ही जब वह निर्देशक की कुर्सी पर बैठे होते थे तो जब तक उन्हें एक परफेक्ट शॉट नहीं मिलता था, तब तक न तो वह खुद सेट से जाते और न ही एक्टर का पैकअप होने देते थे। अपनी ऑडियंस को एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने देने वाले राज कपूर की आज सबसे यादगार फिल्मों में से एक 'मेरा नाम जोकर है'। 

आज के समय में इंडियन सिनेमा की क्लासिक कल्ट फिल्मों में से एक 'मेरा नाम जोकर' साल 1970 की सबसे बड़ी फ्लॉप में शुमार थी। इस फिल्म को बनाने में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे छह साल लगे थे। ये राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाने में इतना समय क्यों लगा था। इस फिल्म के पीछे राज कपूर ने क्या कुछ नहीं खोया। बड़ी स्टारकास्ट वाली ये फिल्म उस दौर में क्यों सबसे बड़ी फ्लॉप बनी, चलिए जानते हैं इसकी सही वजह। 

'मेरा नाम जोकर' को बनाने में क्यों लगे थे छह साल? 

मेरा नाम जोकर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। जिसकी कहानी से लेकर निर्देशन तक का काम राज कपूर ने आरके बैनर तले किया था। उन्होंने मूवी में 'राजू' का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार अदा किया था। उसके अलावा इस फिल्म में मनोज कुमार, धर्मेंद्र, पद्मिनी, सिमी ग्रेवाल, केसेनिया रयाबिनकिना, दारा सिंह, ओम प्रकाश, राजेन्द्र नाथ, अचला सचदेव जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें:  Raj Kapoor की बर्थ एनिवर्सरी पर Sachin Tendulkar ने शेयर की पेंटिंग, क्या आप जानते हैं फिल्म का नाम?

रिपोर्ट्स की मानें तो 'मेरा नाम जोकर' को बनाने में छह साल इसलिए लगे, क्योंकि मूवी की स्टारकास्ट काफी बड़ी थी और सभी का टाइम मैच होना संभव नहीं था। उस वक्त में मनोज कुमार से लेकर धर्मेंद्र तक एक बड़ा नाम बन चुके थे। ऐसे में सभी के टाइम को मैच करते-करते काफी समय चला गया। 

mera naam joker

Photo Credit- Imdb

राज कपूर ने दांव पर लगा था दिया था अपना घर

ये फिल्म राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। 'मेरा नाम जोकर' को बनाते समय जब काफी समय लग रहा था, तो आसपास मौजूद कई लोगों ने दिग्गज अभिनेता को सलाह भी दी, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। राज कपूर ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपने घर से लेकर अपनी कई प्रॉपर्टी गिरवी रख दी थी। नतीजन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बुरी तरह से पिट गई और राज कपूर बहुत ज्यादा कर्जे में डूब गए।

Photo Credit- Imdb

ऑडियंस को कुछ अलग परोसने के चक्कर में जब उनकी फिल्म को दर्शक ही नहीं मिले, तो अभिनेता का दिल टूट गया। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने खुद को एक साल तक सबसे दूर रखा था। लेकिन कहते हैं न कि अंधेरे के बाद एक रोशनी होती है, ऐसा ही राज कपूर के साथ भी हुआ। उन्होंने बेटे ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लेकर फिल्म 'बॉबी' बनाई। ये दोनों स्टार्स की ही बतौर यंगस्टर पहली फिल्म थी। 'बॉबी' ने राज कपूर की किस्मत के सोए सितारों को जगा दिया और ये फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। 

राज कपूर के बेटे रणधीर ने बताई थी फिल्म फ्लॉप होने की असली वजह

जब 'मेरा नाम जोकर' 1970 में फ्लॉप हुई, तो किसी ने कहा कि फिल्म का रन टाइम 4 घंटे से ज्यादा था इसलिए नहीं चली। किसी ने कहा कि मूवी डबल इंटरवल की वजह से पिट गई। हालांकि, रणधीर कपूर ने मूवी फ्लॉप होने की सही वजह बताई थी।

न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, मेरा नाम जोकर के फ्लॉप होने की वजह बताते हुए रणधीर कपूर ने कहा था कि,

'उस समय पर लोगों के लिए जोकर सिर्फ हंसाने का नाम था। वह इस बात से निराश थे कि फिल्म में कॉमेडी नहीं है। दर्शक मूवी में छुपे गहरे पहलुओं को नहीं समझ सके।

'मेरा नाम जोकर' उस समय पर भले ही फ्लॉप हुई हो, लेकिन आज ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक हैं। 

यह भी पढ़ें: Dharmendra ने Raj Kapoor की 100वीं वर्षगांठ पर शेयर की दिल छूने वाली फोटो, शोले के 'वीरू' ने किया सबको इमोशनल