विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैंने कई लोगों को पीटा...', Pooja Bhatt के बोल्ड फोटोशूट के खिलाफ हुआ प्रोटेस्ट, विरोधियों से लड़ गए थे भाई

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:25 PM (IST)

90 के दशक में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपने विवादित फोटोशूट से हर किसी को दंग कर दिया था। ...और पढ़ें

पूजा भट्ट के फोटोशूट के विवाद पर बोले राहुल। फोटो क्रेडिट- एक्स

पूजा भट्ट के फोटोशूट के विवाद पर बोले राहुल। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 90s में पूजा के फोटोशूट पर हुआ था विवाद

  2. राहुल भट्ट ने पूजा के विवाद पर किया रिएक्ट

  3. पूजा के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे थे लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों के अलावा पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) कई बार विवादों के चलते भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। कभी पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ लिप-लॉक करते हुए फोटोशूट करने के लिए तो कभी बोल्ड फोटोशूट के लिए।

90s में पूजा भट्ट ने ऐसा फोटोशूट करा दिया था जिसके चलते विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। दरअसल, उन्होंने डेमी मूर के मशहूर 'वैनिटी फेयर' कवर से प्रेरित एक बॉडी पेंट फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट पर खूब बवाल मचा था।

बहन के फोटोशूट पर बोले राहुल

पूजा भट्ट को भारी आलोचना सहनी पड़ी थी। उनके खिलाफ प्रोटेस्ट भी हुआ। अब पूजा के भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने बहन का सपोर्ट करते हुए विवादों पर रिएक्शन दिया है।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में राहुल ने बहन के बॉडी पेंट फोटोशूट को लेकर कहा, "जब पूजा की बॉडी-पेंटिंग वाली तस्वीर छपी, तो मैंने कई लोगों को पीटा जो इसका विरोध कर रहे थे। 'अग्निशिखा' नाम का एक संगठन विरोध करने आया था और लगभग 50 लोगों का एक मोर्चा निकाला गया था। मैंने उनका सामना किया।"

Pooja Bhatt

घर में घुसने की कर रहे थे कोशिश

राहुल भट्ट ने उस मंजर को याद करते हुए कहा, "विरोध प्रदर्शन में लगभग 200 लोग थे। शुरू में मैं अकेला था और बाद में पुलिस भी वहां आ गई। कुछ प्रदर्शनकारी इमारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिससे मेरी मां परेशान हो गईं। मेरे पिता वहां नहीं थे। मैं ही वहां मौजूद था।"

बहन के फोटोशूट को बताया 'क्लासी'

राहुल भट्ट ने यह भी कहा कि पूजा भट्ट का वो फोटोशूट जरा भी वल्गर नहीं था। उन्होंने कहा, "वह तस्वीर देखकर मुझे बुरा लगा। मैं हमेशा उसे लेकर प्रोटेक्टिव रहा हूं। वह तस्वीर अश्लील नहीं थी। वह बहुत क्लासी थी। पूजा ने जो कुछ भी किया, उसमें कभी अश्लीलता नहीं थी। उसके काम में हमेशा एक खास तरह की खूबसूरती और सलीका होता था।"

Pooja Bhatt brother

पिता-बहन के फोटोशूट पर भी किया रिएक्ट

90s में ही पूजा और महेश भट्ट का भी फोटोशूट आया था जिसका खूब विरोध हुआ। बाद में महेश ने एक और विवादित बयान दे दिया कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होतीं तो वह उनसे शादी कर लेते। अब इस पर राहुल ने कहा, "समझदारी से काम लेना ही बहादुरी है। आपको संदर्भ समझना होगा। फिल्म इंडस्ट्री में हर जगह बहुत दोहरापन है, इसलिए आप हर बात को बहुत गंभीरता से नहीं ले सकते।"

यह भी पढ़ें- 'लिमिट कहां...', 90s में Pooja Bhatt के न्यूड फोटोशूट पर मचा था हंगामा, विवाद पर सालों बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- 'वो मर्द हैं...' Pooja Bhatt ने पिता महेश भट्ट-परवीन बाबी के अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, दूसरी शादी के लिए अपनाया था इस्लाम