विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेग्नेंसी के बीच Raaka से बाहर होंगी Deepika Padukone? रिप्लेस किए जाने की खबरों पर मेकर्स का रिएक्शन

Published: Thu, 23 Apr 2026 08:20 AM (IST)

दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद खबर आ रही थी कि Deepika Padukone का सीन 'राका' से काटा जाएगा या वह रिप्लेस होंगी। अब मेकर्स ने रिएक्ट किया है।

राका से रिप्लेस होने की खबरों पर मेकर्स का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

राका से रिप्लेस होने की खबरों पर मेकर्स का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तब से फिल्मी गलियारों में उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' (Raaka) को लेकर नए-नए कयास लग रहे हैं।

हाल ही में ऐसी खबर आई कि दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते 'राका' से दीपिका पादुकोण के सीन्स कम हो जाएंगे या फिर उन्हें रिप्लेस भी किया जा सकता है। अब फिल्म के मेकर्स ने इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।

क्या 'राका' से रिप्लेस होंगी दीपिका पादुकोण?

'राका' की टीम की तरफ ने साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए दीपिका के सीन्स कम करने या उन्हें रिप्लेस करने की अफवाहों को खारिज किया है। टीम ने कहा-

सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा है। 'राका' में दीपिका पादुकोण एक अहम भूमिका निभा रही हैं और सेट पर जबरदस्त जोश के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रही है।

Deepika Padukone

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone प्रेग्नेंसी में भी नहीं लेंगी ब्रेक, जारी रखेंगी इस अपमकिंग फिल्म की शूटिंग

प्रेग्नेंसी में शूट कर रही हैं एक्शन सीक्वेंस

जब दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, उसके बाद खबर आई थी कि एक्ट्रेस साथ में 'राका' की भी शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। वह प्रेग्नेंसी में भी फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी। बता दें कि अल्लू अर्जुन स्टारर राका का निर्देशन जवान डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। यह मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है जिसकी तैयारियों में एक्ट्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

डेढ़ साल पहले बेटी को दिया था जन्म

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल पहली बार 2024 में माता-पिता बने थे। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम दुआ है। पिछले हफ्ते दीपिका ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। 

यह भी पढ़ें- दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बीच Ranveer-Deepika का पुराना रोमांटिक वीडियो वायरल, एक-दूसरे को Kiss करते आए नजर