विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Deepika Padukone प्रेग्नेंसी में भी नहीं लेंगी ब्रेक, जारी रखेंगी इस अपमकिंग फिल्म की शूटिंग

Published: Sun, 19 Apr 2026 06:09 PM (IST)

दूसरी प्रेग्नेंसी के एलान बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म साउथ फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी।

दीपिका पादुकोण फिर बनेंगीं मां (फोटो क्रेडिट-

दीपिका पादुकोण फिर बनेंगीं मां (फोटो क्रेडिट-

HighLights

  1. दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण

  2. साउथ फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

  3. प्रेग्नेंसी के बीच नहीं लेंगी काम से ब्रेक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है, जिसकी वजह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान है। रविवार को दीपिका ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 

इसके बीच दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियां तेज हो गई हैं कि क्या वह प्रेग्नेंसी में भी काम करेंगी या नहीं। इसको लेकर अब अहम जानकारी सामने आ गई है, जिसे जानकार फैंस को निराशा हाथ नहीं लगेगी। 

ब्रेक नहीं लेंगी दीपिका पादुकोण

मिली जानकारी के मुताबिक प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के हवाले से एक इंडस्ट्री सोर्स ने बताया- अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण फिल्म 'राका' के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें- 'मुझे तीन बच्चे चाहिए...' जब Deepika Padukone ने बताई थी अपने मन की बात, रणवीर सिंह को चाहिए थी बेटी

deepika2

मालूम हो कि अक्षय तृतीया के खास मौके पर 19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घोषणा की है कि वे एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर  बेटी 'दुआ' के साथ एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया और फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है। यह खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और इंटरनेट पर जैसे हलचल मच गई है।

deepika2

मालूम हो कि 8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ के रूप में पहले बच्चों को जन्म दिया और अब करीब दो साल बाद एक फिर से अभिनेत्री मां बनती हुई नजर आएंगी। दीपिका के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

कब रिलीज होगी दीपिका पादुकोण की राका

गौर किया जाए दीपिका पादुकोण की फिल्म राका की तरफ तो ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। मूवी में दीपिका के अलावा सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अहम भूमिका में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि राका को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- क्या ऋषभ रिखीराम के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान प्रेग्नेंट थीं Deepika Padukone? दुपट्टे से बेबी बंप छुपाती आईं नजर