विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 एक्टर अल्लू अर्जुन ने हासिल किया ये बड़ा अचीवमेंट, लंदन के इस म्यूजिम में रखा जाएगा वैक्स स्टैच्यू

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 20 Sep 2023 04:06 PM (IST)

Allu Arjun साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हैं। उनके चाहने वाले दुनिया में फैले हुए हैं। अल्लू जल्द ही पुष्पा ...और पढ़ें

Allu Arjun to Get a Wax Statue in Museum / Photo- Instagram
Allu Arjun to Get a Wax Statue in Museum / Photo- Instagram

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन ने हासिल किया ये बड़ा अचीवमेंट
  2. जल्द ही मैडम तुसाद म्यूजियम में होगा अल्लू अर्जुन का स्टैच्यू
  3. पुष्पा: द राइज स्टार के साथ जल्द परदे पर लौटेंगे अल्लू अर्जुन

नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Statue In Madame Tussauds Museum: साउथ सिनेमा में तो अल्लू अर्जुन का स्टारडम बोलता ही था, लेकिन साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा-2' के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया कि अब इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा-द रूल' के साथ जल्द ही अल्लू अर्जुन अपने फैंस के बीच लौटेंगे।

बीते महीने ही 'पुष्पा - द राइज' में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब हाल ही में सबके दिलों पर राज करने वाले 'पुष्पा' उर्फ अल्लू अर्जुन ने एक और बड़ा अचीवमेंट हासिल किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब सबसे बड़े म्यूजियम में उनका स्टैच्यू लगने वाला है।

लंदन के फेमस म्यूजियम में लगेगा अल्लू अर्जुन का स्टैच्यू

फिल्म क्रिटिक मनोबाला ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum)में वैक्स स्टैच्यू लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: अल्लू अर्जुन की छह साल की बेटी ने दिखाया अपना एक और टैलेंट, बनाए इतने खूबसूरत गणपति

इतना ही नहीं, उन्होंने अल्लू अर्जुन के स्टेच्यू की एक फोटो भी शेयर की, जिसमें हाथों में बंदूक थामे अल्लू अर्जुन एक पत्थर पर बैठे हुए हैं और उनका लुक पुष्पा-2 वाला ही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन चौथे स्टार हैं, जिनका स्टैच्यू इस म्यूजियम में लगाया जाएगा, उनसे पहले प्रभास और काजल अग्रवाल सहित कई सितारों के मैडम तुसाद म्यूजियम में स्टैच्यू लगे हुए हैं।

अगले साल फिर पुष्पाराज बनकर बिग स्क्रीन पर लौटेंगे अल्लू अर्जुन

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर 'पुष्पाराज' बनकर अपना जादू फैंस पर चलाते हुए नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'पुष्पा-द रूल' अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से साउथ स्टार का पहला लुक इसी साल उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: राम चरण और अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स ने मनाई परिवार संग गणेश चतुर्थी