Move to Jagran APP

पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा ने की सगाई, गीत ग्रेवाल संग बसाने जा रहे घर

जिसके जरिए उनकी सगाई के बारे में फैंस को पता चला है। परमिश की सगाई की खबर सामेन आते ही उनके फैंस भी खासे एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। परमिश और गीत की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को बधाई दे रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 05:16 PM (IST)
परमिश वर्मा ने गीत ग्रेवाल संग की सगाई, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर पंजाबी सिंगर परमिश ग्रेवाल जल्दी ही अपना घर बसाने जा रहे हैं। परमिश ग्रेवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ सगाई कर ली है। परमिश ने अपनी सगाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सेयर की हैं। जिसके जरिए उनकी सगाई के बारे में फैंस को पता चला है। परमिश की सगाई की खबर सामेन आते ही उनके फैंस भी खासे एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। परमिश और गीत की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को बधाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

परमिश वर्मा ने इसी साल अगस्त के महीने में अपने रिलेशनशिप को सभी के सामने उजागर किया था। जिसके बाद अब उन्होंने अक्टूबर के महीने में गीत ग्रेवाल से सगाई कर ली है। अपनी सगाई की कई तस्वीरें शेयर करते हुए परमिस वर्मा ने उनके साथ कैप्शन में लिखा, 'द बिगिनिंग ऑफ फॉरेवर'। परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल की सगाई कनाडा में हुई है। इस सगाई समारोह में केवल कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। कुछ करीबी और परिवार के सदस्यों के बीच ये समारोह संपूर्ण हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

अपनी सगाई में परमिश वर्मा ने काले रंग का सूट पहना था जिसमें सिंगर बेहद हैंडसम लग रहे थे। तो वहीं उनकी होने वाली दुल्हनिया गीत ग्रेवाल ने अपनी सगाई में हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था जिस पर फ्लोरल प्रिंट थे। इसके साथ गीत ने एथनिक ज्वेलरी पहन अपने लुक को कम्प्लीट किया। परमिश और गीत दोनों ही अपनी सगाई में बेहद खूसूरत लग रहे थे। साथ ही साथ दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश भी नजर आए। परमिश और गीत दोनों ने ही सगाई की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिन पर उनके फैंस और दोस्त कमेंट कर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

बता दें कि परमिश वर्मा मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। जिन्होंने 'गाल नी कडनी', 'आ लै चक मैं आ गया', 'डायमंड दा छल्ला' जैसे मशहूर गाने गाए हैं। परमिश के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। हर पार्टी परमिश वर्मा के गानों के बिना अधूरी मानी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.