Move to Jagran APP

Coronavirus से जंग में उतरे पंजाबी फ़िल्मस्टार, वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल

Coronavirus Punjabi Song पंजाबी फिल्मों के स्टार्स और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज लोगों ने लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए म्यूजिक का सहारा लिया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 09:39 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 09:40 AM (IST)
Coronavirus से जंग में उतरे पंजाबी फ़िल्मस्टार, वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल
Coronavirus से जंग में उतरे पंजाबी फ़िल्मस्टार, वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस से लड़ाई में पंजाबी फिल्म और म्यूजिक स्टार्स ने मोर्चा खोल दिया है। जानलेवा वायरस से लड़ने के लिए लोगों में उम्मीद जगाने के लिए वीडियो सॉन्ग 'जीतांगे हौसले नाल' रिलीज किया है। इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

दुनियाभर के लिए मुसीबत बने कोरोना वायरस को हराने के लिए हर कोई अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। इसी कोशिश में पंजाबी फिल्मों के स्टार्स और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज लोगों ने लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए म्यूजिक का सहारा लिया है। 

इस वीडियो सांग को 'जितांगे हौसले नाल' टाइटल से रिलीज किया गया है। यह वीडियो सांग पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर से उन लोगों को ट्रिब्यूट है जो कोरोना से लड़ रहे हैं। चाहें वह डॉक्टर्स हों, सुरक्षाकर्मी हों या फिर कोई और। यह गाना लोगों में उम्मीद जगाता है और प्यार बढ़ाने के साथ ही खुशी और हौसला बनाए रखने का संदेश देता है। गाने में पंजाबी और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता, नीरू बाजवा, रुबीना बाजवा और अफसाना खान समेत कई जाने-पहचाने चेहरे नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में कोरोना से बचाव में जुटे लोगों को भी दिखाया गया है। नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले और स्पीड रिकॉर्ड के लेबल के साथ इसे रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग को अफसाना खान और रजा हीर की सुरीली आवाज में गाया गया यह वीडियो सांग सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है।

गाने के बोल वीत बलजीत ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक एमपी अठवाल ने दिया है। केवल यूट्यूब पर इसे कुछ ही घंटों में 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस तरह की कोशिश सभी फ़िल्म इंडस्ट्री में चल रही हैं। अक्षय कुमार ने दूसरे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ एक उम्मीद भरा गाना रिलीज़ किया था। सोनी ने भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ लॉकडाउन पर एक शॉर्ट फ़िल्म रिलीज़ की थी। वहीं बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री की ओर से भी एक शॉर्ट फ़िल्म बनायी जा चुकी है, जिसमें कई मशहूर सितारे नज़र आये।

कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ देश में एक जंग जैसी चल रही है। फ़िलहाल पूरे देश में लॉकडाउन है ताकि लोग घरों में रहें। यह लॉकडाउन 3 मई तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.