फ़िल्ममेकर दीपशिखा देशमुख लॉकडाउन में पहुंची लातूर, अपने बच्चों को सिखा रही हैं ऑर्गेनिक खेती करना
कोई गाना गा रहा है तो कोई कुकिंग कर रहा है। कुछ सेलेब्स कविताएं भी सुना रहे हैं। इस बीच फ़िल्म निर्माता दीपशिखा देशमुख सबसे इतर खेती करने में व्यस्त हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन। लॉकडाउम के समय में सभी लोग घरों के अंदर हैं। ऐसे में ख़ाली समय में लोगों के पास अपने शौक पूरा करने का मौका मिल गया है। इसके अलावा वह कुछ नया करने करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामलें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। कोई गाना गा रहा है, तो कोई कुकिंग कर रहा है। कुछ सेलेब्स कविताएं भी सुना रहे हैं। इस बीच फ़िल्म निर्माता दीपशिखा देशमुख सबसे इतर खेती करने में व्यस्त हैं।
सरबजीत, जवानी जानेमन और कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली निर्माता दीपशिखा देशमुख अपने परिवार के साथ लातूर में हैं। वह वहां अपने बच्चों को खेती से जुड़ी बारीकियां सिखा रही हैं। उनका कहना है कि हमारा परिवार ज्यादातर सब्जियां अपने खेतों में ही उगाता है। इसका श्रेय वह अपनी सास वैशाली देशमुख को देती हैं। उनका कहना है कि मां खेतों का ख्याल बहुत अच्छे से रखती हैं। उनकी कोशिश होती है कि हमारे खाने की टेबल पर पौष्टिक खाना पहुंचे।
दीपसिखा ने बताया कि मैं अपने बच्चों को भी अपने साथ खेती की बारीकियां सिखाती हूं। घर पर बने गार्डन में वे मेरे साथ रहते हैं। उन्हें प्रकृति के संरक्षण के बारे में सीखना चाहिए। बीज बोना, पौधों को पानी देना और एक पौधा कैसे बड़ा होता है, उसके विभिन्न चरणों के पीछे की तकनीक में भी बच्चों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे खेती की बुनियादी जानकारी रखें।
गौरतलब है कि दीपसिखा की फ़िल्म कुली नंबर 1 अभी रिलीज़ नहीं हुई है। इस फ़िल्म जैकी भगनानी और वासु भगनानी के साथ मिलकर दीपशिखा प्रोड्यूस कर रही हैं। दीपसिखा वासु भगनानी की बेटी हैं। कुली नंबर 1 में वरुण धवन और सारा अली ख़ान लीड रोल में हैं। इससे पहले गोविंद स्टारर भी कुली नंबर रिलीज़ आ चुकी हैं। जिससे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।