प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यूज ने बदल दी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की जिंदगी
प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड जर्नी ने कई लोगों को प्रेरित किया है। पाकिस्तानी टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस अब उन्हें मानती है अपना आइडल।
मुंबई। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मावरा होकेन इन दिनों जिंदगी के शो ‘मैं बुशरा’ में लीड किरदार निभा रही हैं। भले ही मावरा की पहली बॉलीवुड फिल्म कामयाब ना हुई हो, लेकिन बॉलीवुड से उन्हें बेइंतहा प्यार हो गया है, और वो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की जबरा फैन हो गयी हैं।
मावरा कहती हैं- “प्रियंका चोपड़ा उनकी हमेशा से पसंदीदा एक्ट्रेस थीं। जब वो मिस वर्ल्ड बनी थीं, तभी से वो प्रियंका को देख रही हैं। उनका मानना है, कि प्रियंका ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वो दो देशों में अपनी प्रतिभा से सबको चौका रही हैं। मावरा के मुताबिक, उन्होंने प्रियंका के जीवन के बारे में काफी कुछ पढ़ा है, और उन्हें अचीवर मानती हैं।
इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ये तस्वीर देखकर आप कह उठेंगे... OMG!
मावरा का कहना है, कि प्रियंका के हर इंटरव्यू को वो सुनती हैं, जिससे उन्हें हिम्मत मिलती है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाकर किसी अन्य देश में जाकर भी खुद को अलग पहचान देना बड़ी बात होती है। मावरा प्रियंका की सिंगिग की भी दीवानी हैं। वो बताती हैं, कि उन्होंने प्रियंका के गाने को अपने म्यूजिक स्टोर में सेव कर रखा है, और जब भी मन होता है, वो इसे सुनती हैं।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी की जिंदगी से जुड़े वो सभी राज आएंगे सामने
प्रियंका की हर फिल्म मावरा जरूर देखती हैं। मावरा बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। ऑफर्स आ रहे हैं, लेकिन मावरा चूजी हो गई हैं। प्रियंका की तरह ही वह अपने देश पाकिस्तान और बॉलीवुड दोनों में अपने करियर को बेलेंस करके चलने की कोशिश कर रही हैं।