जब कॉन्सर्ट के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ हजारों लोगों ने गाया Happy Birthday Nick Jonas, देखें वीडियो
निक जोनस के बर्थडे को प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त और खास बना दिया जब हजारों भीड़ ने उनके साथ निक जोनस को बर्थडे विश किया। Photo- jonascoaster Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सिंतबर को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन को उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने और खास उस वक्त बना दिया जब हजारों भीड़ ने उनके साथ निक जोनस को बर्थडे विश किया। प्रियंका वैसे तो इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन पति के जन्मदिन और स्पेशल बनाने के लिए वो अपने बिजी शिड्यूल में से वक्त निकालकर जोनस ब्रोदर्स के Happiness Begins Tour कान्सर्ट में शामिल हुईं।
प्रियंका ना सिर्फ जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं, बलिक यहां उन्होंने जिस अंदाज में निक को जन्मदिन का बधाई दी उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि निक स्टेज पर खड़े हैं और हजारों की संख्या में मौजूद उनके फैंस उन्हें एक साथ बर्थडे विश कर रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा भी स्टेज पर गईं और उन्होंने फैंस को चीयर्स करते हुए और जोर से गाना गाने के लिए कहा। देखें वीडियो।
The couple goals to end all couple goals 😍❤️ #nickjonas #priyankachopra #nickyanka #mrandmrsjonas
निक के बर्थडे पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों के हैप्पी और रोमांटिक मूमेंट्स नजर आ रहे हैं। पूरे वीडियो में दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक और प्रियंका की शादी से लेकर उनके कॉन्सर्ट तक तस्वीरें हैं। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी जिंदगी की रौशनी। तुम्हारे साथ हर दिन बीते हुए दिन से अच्छा होता है। तुम दुनिया की हर खुशी डिजर्व करते हो। मेरे होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। लव यू। प्रियंका के वीडियो में निक ने भी कमेंट करते हुए दिल बनाए हैं।