Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा मुंबई आते ही डेंटिस्ट के पास पहुंची, कहा- ‘डेंटल वर्क से है नफरत, डेंटिस्ट से है प्यार’

अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म ‘भारत’ की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी दौरान होली का एक गाना शूट किया जाएगा।

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 07:36 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा मुंबई आते ही डेंटिस्ट के पास पहुंची, कहा- ‘डेंटल वर्क से है नफरत, डेंटिस्ट से है प्यार’
प्रियंका चोपड़ा मुंबई आते ही डेंटिस्ट के पास पहुंची, कहा- ‘डेंटल वर्क से है नफरत, डेंटिस्ट से है प्यार’

मुंबई। डेंटिस्ट का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी कुछ ऐसी ही हैं!लेकिन, उनका अंदाज़ थोड़ा अलग है। एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने डेंटिस्ट के बारे में अपनी राय ज़ाहिर की है। बता दें कि प्रियंका विदेश यानी न्यू यॉर्क में थीं और अब वो देश वापस लौट आई हैं।

loksabha election banner

दरअसल, पिछली बार प्रियंका जब इंडिया आई थीं तब उनके ख़ास दोस्त निक जोनास भी उनके साथ थे। मुंबई और गोवा में वक़्त गुज़ारने के बाद निक को छोड़ने ही प्रियंका अमेरिका गयी थीं। अब वो देश लौट आई हैं और देश लौटते ही वो डेंटिस्ट के पास पहुंची हैं! बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक सशक्त पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका जहां जाती हैं ख़बरों में रहती हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में प्रियंका लिखती हैं कि- ‘मुझे डेंटल वर्क से नफरत है लेकिन, मैं अपने डेंटिस्ट से बेहद प्यार करती हूं।‘ आगे प्रियंका अपने डेंटिस्ट को इस बात के लिए भी शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं कि वो (डेंटिस्ट) उनके हिसाब से समय मैनेज कर लेते हैं! 

यह भी पढ़ें: फिर इतिहास की शरण में बॉलीवुड, अब अजय देवगन बनेंगे ‘चाणक्य’ 

Aaarrggghhh! I hate dental work! But I adore my dentist! Thx doc for always accommodating my crazy timings.. @drsandeshmayekar #terror

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बता दें कि प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म ‘भारत’ की तैयारी में जुटने वाली हैं। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म में सलमान ख़ान उनके हीरो होंगे। ज़ाहिर है प्रियंका अब इस फ़िल्म पर काम शुरू करेंगी! मुंबई में डेंटिस्ट के अलावा प्रियंका अपने कुछ ख़ास दोस्तों से भी मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं! साथ ही प्रियंका अपने पोस्ट में मुंबई में हो रही तेज बारिश का जिक्र करना भी नहीं भूलतीं!

Posers.. @mamtaanand10 #rainynights 🌧❤️

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया की भी स्टार हैं। वो वहां शायद सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से भी हैं। चाहे प्रियंका मुंबई में हो या अमेरिका में वो अपने फैंस को लगातार अपडेट करती रहती हैं! 25 मिलियन  (ढाई करोड़) से ज्यादा लोग प्रियंका को इन्स्टा पर फॉलो करते हैं और लाखों लोग उनके हर पोस्ट पर लाइक, कमेन्ट करते हैं! यह उनकी एक और तस्वीर जब वो अमेरिका से मुंबई पहुंची। 

A winner was once a dreamer who never gave up... which one are you.. #midnightmusings 😌#nomakeupkindaday

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें: हाथों में रिवॉल्वर थामे सनी देओल ने बताई ‘भैयाजी सुपरहिट’ की रिलीज़ डेट

Casual💋 #bts @allure

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि, अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म ‘भारत’ की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी दौरान होली का एक गाना शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी और गाना तीन दिन में ख़त्म होगा। फ़िल्म का पहला शेड्यूल 11 दिनों का होगा और इसके बाद पूरी टीम पंजाब जायेगी जहां फ़िल्म के अहम हिस्से फ़िल्माये जाएंगे। सलमान ख़ान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फ़िल्म दक्षिण कोरिया की फ़िल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है। फ़िल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.