राज्य सरकार ने कहा 'ऑसम असम' के लिए प्रियंका को नहीं दे रही करोड़ो रुपए
असम राज्य के 'ऑसम असम' के लिए प्रियंका चोपड़ा को दी जाने वाली रकम पर विवाद खड़ा होने के बाद राज्य सरकार ने लेटर लिख कर सफाई दी है।
नई दिल्ली। हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा को असम राज्य के 'ऑसम असम' अभियान का चेहरा बनाया गया है, जिसके लिए वो प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपये ले रही हैं।10 दिन के प्रमोशन के लिए प्रियंका को 15 करोड़ रुपये देने की बात सामने आ रही है। मीडिया में खबर आने के बाद प्रियंका को मिलने वाली इस रकम पर विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद राज्य सरकार ने एक लेटर इशू कर सफाई दी है।
बॉबी डार्लिंग ने अपनी शादी और सेक्स चेंज पर की खुलकर बात
राज्य सरकार के इस लेटर में लिखा है,'मीडिया में चल रही ये खबरें निराधार हैं, जिसमें ये कहा जा रहा है कि असम सरकार प्रियंका को प्रमोशन के लिए 15 करोड़ रुपए दे रही है। ये गलत और मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है।'
पूनम ढिल्लन की बेटी का ये बिंदास लुक देख ठहर जाएंगी आपकी आंखें
बता दें असम के हालात इस समय कुछ ठीक नहीं हैं। राज्य के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। आर्थिक रूप से भी राज्य काफी परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रियंका को मिलने वाली रकम पर विवाद खड़ा होना लाजमी है।