एक्ट्रेस जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा फैन, मिला मजेदार जवाब
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैl जहां वह फिल्म सीताडेल की शूटिंग कर रही हैl इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैंl हाल ही में उन्होंने टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी की हैl इसके अलावा वह मैट्रिक्स 3 में भी नजर आनेवाली हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जमीला जमील की प्रतिक्रिया पर हंसने लगीl प्रियंका चोपड़ा जमीला जमील की हालिया ट्वीट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाईl जमीला जमील को दरअसल एक व्यक्ति प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा थाl इसपर जमीला ने प्रतिक्रिया दी हैl जमीला की प्रतिक्रिया देखकर प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई हैl
जमीला से फैन ने लिखकर पूछा था, 'तो क्या निक जोनास और जमीला जमील का तलाक हो गया है?' इसपर जमीला ने लिखा, 'एक भारतीय महिला प्रियंका चोपड़ा जो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती, मुझे लगता है कि वह दोनों साथ है और बहुत अच्छे हैंl' इसपर प्रियंका चोपड़ा हंसने लगीl दोनों के प्रशंसक भी हैरत में पड़ गए कि कैसे कोई दोनों के बीच कंफ्यूज हो सकता हैl इसके पहले 2017 में लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हॉलीवुड मीडिया दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा थाl
Lol! @jameelajamil 👊🏽❤️💀 https://t.co/zdXdqmO29o" rel="nofollow— PRIYANKA (@priyankachopra) February 26, 2021
प्रियंका इन दिनों जमीला के देश में हैl दरअसल वह लंदन में हैl जहां वह फिल्म 'सीताडेल' की शूटिंग कर रही हैl इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैंl हाल ही में उन्होंने 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की हैl इसके अलावा वह मैट्रिक्स 3 में भी नजर आनेवाली हैl प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म 'द वाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैl इसके अलावा उनकी हाल ही में किताब 'अनफिनिश्ड' भी पब्लिश हुई हैl
प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ शादी की हैl वह भारत और अमेरिका में आती-जाती रहती हैंl प्रियंका चोपड़ा कई सामजिक विषयों पर भी अपनी बात रखती हैंl प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से भारत में शादी की थीl दोनों ने शादी राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में शादी की थीl