प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं भारतीय प्रधानमंत्री बनना और उनके पति निक अमेरिकी राष्ट्रपति
Priyanka Chopra की ख्वाहिश है कि उनके पति निक जोनास अमेरिका के राष्ट्रपति बनें। इसके लिए वे चाहती है कि जोनास अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लें।
बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में जोरदार सफलता हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब भारतीय राजनीति में भी समान रूप से सफल होना चाहती हैं। हालांकि कुछ अन्य अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की तरह वह महज भारतीय संसद की सदस्य या फिर मिनिस्टर बनकर ही संतोष नहीं करने वाली हैं, उनकी ख्वाहिश देश के प्रधानमंत्री बनने की है।
प्रियंका का रुझान फिल्मों में मिली सफलता के बाद अब राजनीति की डगर पर चलने की तरफ है। भारतीय राजनीति में फिल्मी दुनिया की कुछ हस्तियों की सफलता से प्रोत्साहित प्रियंका चाहती हैं कि राजनीति के मैदान में भी वे फिल्मों की तरह शीर्ष सफलता हासिल करें।
प्रियंका इतने तक ही नहीं रुकने वाली हैं। वह अपने पति को भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखना चाहती हैं। उनकी ख्वाहिश है कि उनके पति निक जोनास अमेरिका के राष्ट्रपति बनें। इसके लिए वे चाहती है कि जोनास अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लें और इस सर्वोच्च पद पर आसीन हों।
गौरतलब है कि फिल्मों के इतर प्रियंका चोपड़ा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कई तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक अभियानों में भी लगातार सक्रिय हैं।
प्रियंका जल्द फिल्म The Sky is Pink में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा Farhan Akhtar और Zaira Wasim की अहम भूमिका है। इस फिल्म को लेकर प्रियंका बहुत उत्साहित है ,इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। इस फिल्म के साथ ही वह पहली बार जयरा वसीम में साथ भी काम करेंगी।
यह भी पढ़ें : जन्मदिन विशेष : अपनी सादगी लेकिन दमदार अभिनय के दम पर अमिट छाप छोड़ गईं Nutan
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप