विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मेरे जीवन में ऐसे पुरुष हैं जो मेरी सफलता को लेकर असुरक्षित हैं', आखिर प्रियंका चोपड़ा ने क्यों कही ऐसी बात?

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 18 Apr 2023 09:30 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज ...और पढ़ें

Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन।Priyanka Chopra Talks About Pay Inequality: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग का डंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तब बजाया है। प्रियंका ने अपने करियर में कई हिट बॉलीवुड फिल्में की हैं। वहीं, इन दिनों वह अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका एक्टिंग के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को अक्सर नई अपडेट्स देती रहती हैं। इसी बीच उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा ने समाज की सोच पर साधा निशाना

प्रियंका चोपड़ा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कमाऊ पुरुषों की सोच को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमेशा से ही पुरुषों ने परिवार के मुखिया, कमाऊ सदस्य होने की स्वतंत्रता और गर्व का आनंद लिया है। उनके इस क्षेत्र में तब खतरा होता है, जब कोई महिला घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए कमाती है या फिर कोई महिला अधिक सफल होती है या यदि कोई पुरुष घर पर रहता है और एक महिला काम पर जाती है, लेकिन हमें अपने बेटों को यह सिखाना होगा कि रोने में कोई शर्म नहीं है। अपनी बहन, मां, प्रेमिका या फिर पत्नी के साथ शेयर करने और उन्हें स्पॉटलाइट देने में सक्षम होने में कोई शर्म नहीं है।'

पति के साथ रेड कार्पेट पर चलने में गर्व महसूस होता है

प्रियंका ने आगे कहा, ‘मेरे पिता ने मेरी मां के साथ ऐसा किया था...। अब जब मैं अपने पति के साथ रेड कार्पेट पर चलती हूं और वह एक तरफ हट जाते हैं और मुझे सेंटर स्टेज देते हैं, तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि मैंने खुद को ऐसे लोगों से घेर लिया है, जिनमें ऐसी असुरक्षा नहीं है।' प्रियंका के इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।