यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखा बर्थडे पोस्ट, यॉट से सेलिब्रेशन की शेयर की फोटो
Nick Jonas Birthday Wish For Wife Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को विश ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nick Jonas Birthday Wish For Wife Priyanka Chopra: बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपना 41 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस को उनके फैंस, फैमिली और फ्रेंड्स ने विश किया। इनमें कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम भी शामिल है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा निक जोनस के बर्थडे पोस्ट की रही।
मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा को विश करने के लिए करीना कपूर, कटरीना कैफ, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा समेत कई स्टार्स ने बर्थडे पोस्ट शेयर किया। वहीं, 18 जुलाई की देर शाम निक जोनस ने पत्नी के लिए पोस्ट शेयर किया।
क्या बोले निक जोनस ?
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों यॉट पर बैठे नजर आए। अब ये बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर है या फिर पुरानी ये साफ नहीं हो पाया। पोस्ट के साथ निक जोनस ने प्रियंका को विश करते हुए लिखा, "मुझे आपको सेलिब्रेट करना पसंद है। हैप्पी बर्थडे माय लव।"
View this post on Instagram
करीना ने शेयर की पुरानी तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर करीना कपूर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर बर्थडे विश लिखा। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रियंका संग एक पुरानी तस्वीर शेयर की। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, दुनिया पर राज करना जारी रखना, तुम्हारे लिए हमेशा ढेर सारा प्यार।"

अनुष्का का बर्थडे पोस्ट
करीना कपूर के अलावा प्रियंका चोपड़ा को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी विश किया। अनुष्का ने प्रियंका की ग्लैमरस फोटो शेयर करते हुए कहा, "आपके लिए हमेशा प्यार भरी की शुभकामनाएं।"
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस की कई सारी फिल्में और वेब सीरीज पाइपलाइन में है। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज किया गया था। इसके अलावा प्रियंका सीरीज 'एंडिंग थिंग्स' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
