पेरिस के इस महल में होगी Priyanka Chopra की जेठ-जेठानी की शादी, एक रात रुकने का खर्च 3.21 लाख रुपये
प्रियंका जोपड़ा के जेठ और जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस अपनी दूसरी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों की शादी की जगह का खुलासा हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका जोपड़ा के जेठ और जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस अपनी दूसरी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों की शादी की जगह का खुलासा हो गया है। शादी सिटी ऑफ लव पेरिस के एक प्रसिद्ध और शानदार महल (Château de Tourreau) में होगी। सोफी और जो जिन्हें उनके फैंस ने जोफी का नाम दिया ने इस महल को अपनी शादी के लिए पसंद किया है।
महल की खासियत
यह महल 17 एकड़ में फैला हुआ है। 18वीं शताब्दी के इस महल में गार्डन और 82 फीट लंबा पूल है। यहां 16 बेडरूम और 16 बाथरूम है। 29 मेहमान यहां ठहर सकते हैं। यहां एक कमरे का एक दिन का किराया 3,21,084 रुपये है। यानी पूरे महल की बुकिंग करोड़ों में होगी।
पहले भी हो चुकी है इस कपल की शादी
जोफी ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 के कुछ घंटों के बाद सीक्रेट वेडिंग कर सबको चौंका दिया था। यह वेडिंग लास वेगस के लिटिल व्हाइट चैपल में हुई थी। अब दोनों 15 जुलाई को एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं।