विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra भाई सिद्धार्थ की हस्ताक्षर सेरेमनी में हुईं शामिल, नहीं दिखीं बहन परिणीति चोपड़ा

Published: Mon, 26 Aug 2024 07:52 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी का जश्न मनाने के लिए भारत आई हुई ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने एंजॉय किया फैमिली टाइम, (X Image)
प्रियंका चोपड़ा ने एंजॉय किया फैमिली टाइम, (X Image)

HighLights

  1. प्रियंका के भाई ने की हस्ताक्षर सेरेमनी
  2. परिवार के बीच प्रिंयका ने किया सेलिब्रेट
  3. खास दिन पर हुई हस्ताक्षर सेरेमनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की हस्ताक्षर समारोह की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये खास मौका और भी महत्वपूर्ण बन गया क्योंकि इसे उनके स्वर्गीय पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के जन्मदिन के दिन आयोजित किया गया था। प्रियंका ने इस मौके पर अपने सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए भाई और भाभी को बधाई दी। जो उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी अटेंड करने हाल ही में मुंबई पहुंचीं। उन्होंने कुछ दिनों पहले सेरेमनी से अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। रेड साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगी थीं। वहीं, हाल ही में उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने हस्ताक्षर और रिंग सेरेमनी की।

प्रियंका ने एंजॉय किया फैमिली टाइम

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ- नीलम और पूरे परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सभी बेहद खुश नजर आए। ये सेरेमनी 23 अगस्त को हुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने एक पुरानी फैमिली फोटो भी शेयर की, जिसमें उनके भाई और मां मधु चोपड़ा के साथ पिता भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "और उन्होंने ये कर दिखाया। अपने माता-पिता, दोस्तों और परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ, हमारे पिता के जन्मदिन पर।"

यह भी पढे़ं- Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने रचाई सगाई, खूबसूरती में एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं होने वाली भाभी

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

नदारद रहीं परिणीति चोपड़ा

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की हस्ताक्षर सेरेमनी एक्ट्रेस का पूरा परिवार शामिल हुआ। मनारा चोपड़ा भी अपनी मां के साथ नजर आईं, लेकिन चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा कहीं दिखाई नहीं दीं।

सिद्धार्थ की रोका सेरेमनी

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक-दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। इस साल अप्रैल में दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी। जहां प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी शामिल हुई थीं।

यह भी पढे़ं- भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं Priyanka Chopra, ट्रेडिशनल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान