लॉकडाउन में प्रिंयका चोपड़ा ने ये फोटो शेयर कर बताया- क्या उम्मीद थी और क्या हो रहा है?
Priyanka Chopra Photos प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों फोटो की आपस में तुलना भी की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन की वजह सेलेब्स घर पर बोर हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स घर पर जिस तरह से टाइम पास कर रहे हैं, उसकी लगातार अपडेट दे रही हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी दो तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने ये तस्वीरें उम्मीद बनाम हकीकत के आधार पर शेयर की है। इसमें उन्होंने पुरानी एक फोटो शेयर कर उसे Expectation यानी उम्मीद बताया है, जबकि दूसरी तस्वीर को Reality यानी हकीकत बताया है।
प्रिंयका की ओर से शेयर की गई दोनों फोटो उनकी ही है और उन्हें वो Expectation vs. Reality की तरह दिखा रही हैं। एक फोटो में वह डस्टी रोज कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं और कैट-आई सनग्लास भी कैरी किए हुए हैं। एक ये फोटो तो काफी बोल्ड और ग्लैमरस है। वहीं, दूसरी फोटो में प्रियंका धूप में लेटी हुई दिख रही हैं और इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। एक्ट्रेस ने इन दोनों फोटो की तुलना की है।
कुछ घंटे पहले ही शेयर की गई इन फोटो को 13 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभी प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रिंयका सोशल मीडिया पर यह भी अपडेट कर रही हैं कि उनका लॉकडाउन कैसे जा रहा है और वो इस दौरान घर पर क्या कर रही है? उन्होंने लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटो शेयर करने के साथ ही लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अपडेट भी किया था।
बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा डिफरेंट हेयर स्टाइल के साथ बाथरॉब में डांस करती नज़र आई थीं और उससे पहले उन्होंने लंबे समय तक लॉकडाउन में रहने के बाद बाहर निकलने के वक्त की अपडेट भी दी थी। इसके अलावा वो निक के साथ तो तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं और इन दिनों में भी उन्होंने अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शेयर की थीं।