Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने देवर संग समंदर में लगाई डुबकी, वायरल हो रहा है स्कूबा डाइविंग का ये Video

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इनमें वो स्पेन में स्कूबा डाइविंग करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके देवर फ्रैंकलिन जोनस भी नजर आए हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 02:13 PM (IST)
Image Source: Priyanka Chopra Social media page

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड में पहुंच चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल वैकेशन मूड में नजर आ रहीं हैं। पिछले दिनों स्पेन की सड़कों पर घूमतीं दिखीं प्रियंका ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया को गुलजार कर दिया। हाल ही में एक्ट्रेस एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में प्रियंका समंदर के अंदर स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फैंस को भी पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया दिखाई है।

loksabha election banner

स्कूबा डाइविंग करती नजर आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इनमें वो स्पेन में स्कूबा डाइविंग करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके देवर फ्रैंकलिन जोनस भी नजर आए। प्रियंका ब्लैक रंग का डाइविंग सूट पहना हुआ था, और वो पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया दिखा रहीं हैं। वीडियो में प्रियंका के आस-पास चारों तरफ मछलियां तैर रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा को क्या हुआ तनाव

प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कई ऐसे दिन होते हैं, जब तनाव को शांत करना पड़ता है! भागवान की बनाई गई पानी के अंदर की दुनिया को एक्सप्लोर करने से बेहतर और क्या होगा। मैं आभारी हूं कि सियाटल के कैमरा क्रू ने मुझे पार्टी क्रैश करने दी'। प्रियंका ने कैप्शन में अपने देवर फ्रैंकलिन के लिए लिखा कि वो बहुत खुश हैं कि फ्रैंक स्कूबा डाइविंग पर संग आए। बता दें कि आजकल प्रियंका चोपड़ा जोनस स्पेन में अपनी वेब सीरीज 'सियाटल' की शूटिंग कर रही हैं।

सड़कों पर घूमती आईं थीं नजर 

पिछले दिनों पीसी ने अपनी एक हटके फोटो शेयर की, जो इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में आ गई। इस फोटो में प्रियंका स्पेन की सड़कों पर रात में बोलत लिए घूमती नजर आईं। एक्ट्रेस को इस तरह सुनसान सड़क पर घूमते देश फैंस काफी हैरान हो रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

हाथ में थी बोतल 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेन की फोटोज शेयर की। जिसमें वो ब्लू आउटफिट में नजर आ रहीं थीं। नो नेकअप लुक के साथ पीसी ने शर्ट्स पहने हुए थीं। फोटो में प्रियंका हाथ में बोतल लिए हुए दीवार से टिकी हुई पोज दे रही थीं। उनके पीछे दीवार पर बनी ग्रफीटी दिखी। हालांकि पीछे सड़क पर एकदम सन्नाटा है, कोई दिखाई नहीं दे रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.