प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बारे में खुलकर बताने को तैयार हैं
प्रियंका चोपड़ा से जब यह पूछा गया कि जिसके साथ वह डेट पर गई थीं क्या उसके साथ उनकी बात आगे बढ़ी। इसपर देसी गर्ल ने कहा ...
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वो अपनी शादी को लेकर किसी से कुछ भी नहीं छिपायेंगी और जब भी शादी होगी, इसके बारे में सबको खुल कर बतायेंगी।
एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि फिलहाल तो वो शादी नहीं कर रही है लेकिन जब भी करेंगी, बतायेंगी खुल कर। इस मौके पर प्रियंका ने ये भी माना कि उन्होंने अमेरिका में भी किसी के साथ डेट किया है लेकिन वो शख्स उनके टीवी शो 'क्वांटिको' का कोई कलाकार या क्रू मेंबर नहीं था। प्रियंका ने इसके पीछे कारण यह दिया कि वो सभी शादीशुदा हैं। हालांकि जब डेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। प्रियंका चोपड़ा से जब यह पूछा गया कि जिसके साथ वह डेट पर गई थीं क्या उसके साथ उनकी बात आगे बढ़ी। इसपर देसी गर्ल ने कहा कि नहीं। अगर ऐसा होता तो आपको अब तक खबर पहुँच चुकी होती। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपनी टीवी सीरीज़ 'क्वांटिको' के तीसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में आने वाली हैं और बताया जा रहा है कि अपनी चौथी हॉलीवुड फिल्म भी उन्होंने साइन कर ली है। उनकी आने वाली फिल्म ' isn't its romantic' में लाइम हेमस्वॉर्थ की भी अहम् भूमिका है। यह फिल्म अगले वर्ष वेलेंटाइंस डे पर रिलीज़ होगी।
प्रियंका ने इसी इंटरव्यू के दौरान ये भी माना था कि हां वो किसी के साथ एक साल पहले तक रिलेशनशिप में थीं लेकिन बाद में अलग हो गई और अब उनकी लाइफ़ में कोई नहीं है।