Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jethani: प्रियंका चोपड़ा से छोटी सोफी टर्नर कहलाना पसंद करती है 'जेठानी', पढ़ें पूरी खबर

Priyanka Chopra Jethani प्रियंका चोपड़ा ने पिछले वर्ष निक जोनास से शादी कर ली थींl प्रियंका जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 04:25 PM (IST)
Priyanka Chopra Jethani: प्रियंका चोपड़ा से छोटी सोफी टर्नर कहलाना पसंद करती है 'जेठानी', पढ़ें पूरी खबर
Priyanka Chopra Jethani: प्रियंका चोपड़ा से छोटी सोफी टर्नर कहलाना पसंद करती है 'जेठानी', पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, जेएनएनl अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जे-सिस्टर्स शब्द को उनकी बैचलर पार्टी में कॉइन किया गया था। जे सिस्टर्स में तीनों में गायक निक, जो और केविन जोनास की पत्नियां प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डेनिएल जोनास की शामिल हैं। अपने बांड के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने एक इंटरव्यू में इंडलज एक्सप्रेस को बताया कि जे-सिस्टर्स शब्द उनके बैचलर पार्टी पर दिमाग में आया था।

loksabha election banner

इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती है, ‘शायद यह मुझे ही सुझा हैl यह मेरे बैचलर पार्टी में हुआ हैl यह एक मजाक के रूप में शुरू हुआ कि अगर वे जोनास ब्रदर्स हैं, तो हम जोनास सिस्टर्स क्यों नहीं हो सकते हैंl इसके बाद हम तीनों डेनियल, सोफी और मुझमें यह बात बन गईl’

प्रियंका ने इस बारे में भी बताया कि कैसे गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टार सोफी खुद को उनकी जेठानी कहने पर जोर देती हैं। “मेरी जेठानी सोफी खुद को ’जेठानी’ (बड़ी भाभी) कहती है। उसे पसंद हैl वह कहती है आपको मेरी बात सुननी होगी, मैं जेठानी हूं। वह जेठानी होना पसंद करती हैl’ गौरतलब है कि प्रियंका 36 साल की हैं, सोफी 23 साल की है। हालांकि प्रियंका के पति निक 27 साल के हैं, जबकि केविन 31 साल के हैं और जो 30 साल के हैं। इससे सोफी और डेनियल प्रियंका की 'जेठानियां' बनती हैं।

पिछले साल दिसंबर में प्रियंका की शादी में पूरा परिवार भारत में एक साथ आने के बाद इस साल गर्मियों में जो और सोफी की शादी के लिए फिर से जुट गया था। दोनों ने फ्रांस में एक निजी समारोह में शादी की थीं।

हाल ही में सोफी को गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के तौर पर एमी अवार्ड्स में नॉमिनेट किया गया था। प्रियंका ने इसपर उन्हें इंस्टाग्राम पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

फोटो क्रेडिट - jonasfamupdates


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.