विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra ने मजबूरी में छोड़ा था बॉलीवुड, कहा- 'कई वजहों से मुझे लगा...'

Published: Sat, 21 Feb 2026 09:30 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 7 साल बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। हाल ही में देसी गर्ल ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा नहीं छोड़ना चाहती थीं बॉलीवुड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा नहीं छोड़ना चाहती थीं बॉलीवुड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज ग्लोबल आइकन हैं लेकिन कभी वह सिर्फ बॉलीवुड पर राज किया करती थीं। 2000 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मगर एक वक्त ऐसा आया, जब वह अचानक बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की राह निकल पड़ीं।

हॉलीवुड में क्वांटिको से डेब्यू करने के बाद भी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन पिछले 7 सालों से वह हिंदी सिनेमा से दूर हैं। अब वह एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म वाराणसी (Varanasi) से डेब्यू कर रही हैं।

बॉलीवुड नहीं छोड़ना थीं प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने रिवील किया कि वह कभी भी बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं। उन्होंने फर्स्टपोस्ट के साथ बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी तो कई वजहों से मुझे लगा कि मैं लिमिटेड हूं। मैं आगे बढ़ना चाहती थी।"

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, "एक कलाकार के तौर पर मुझे एक तरह से उन मौकों की तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो मेरे लिए रोमांचक हों। मैं अमेरिका में काम करने लगी और अब मुझे लगता है कि लगभग 12 साल बाद मुझे सच में कमाल का काम चुनने का मोमेंटम मिल रहा है और यह आसान नहीं है।"

इंडियन फिल्मों से है प्रियंका को प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा, "मुझे अपनी इंडियन फिल्में बहुत पसंद हैं। मैं फिर से इंडिया वापस आकर बहुत खुश हूं और मुझे दोनों में से किसी एक को चुनना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। मैंने कभी नहीं चुना। मुझे लगता है कि मैं दोनों दुनियाओं में हूं और मुझे दोनों इंडस्ट्रीज में काम करने में मजा आता है।"

Priyanka Chopra Hollywood

एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही दोनों फिल्म इंडस्ट्री का कल्चर अलग है, लेकिन वह उनमें ढलना जानती हैं। उनकी आगामी फिल्म वाराणसी अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra का मंगलसूत्र पहने दिखे निक जोनस, दुनियाभर में हो रही चर्चा