विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra का मंगलसूत्र पहने दिखे निक जोनस, दुनियाभर में हो रही चर्चा

Published: Thu, 19 Feb 2026 05:21 PM (IST)

निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो ...और पढ़ें

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (फोटो-इंस्टाग्राम)

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल जीजू निक जोनस (Nick Jonas) अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कितना प्यार करते हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है। सिंगर इन दिनों एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म द ब्लफ का भी खूब प्रमोशन कर रहे हैं। निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जोकि अजीब कारणों से फैंस का ध्यान खींच रहा।

फैंस ने नोटिस किया निक का हाथ

अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' के प्रमोशन के दौरान निक जोनस को उनकी फिल्म के किरदार 'ब्लडी मैरी' से प्रेरित कॉकटेल बनाते हुए देखा गया। इस दौरान उनके हाथों में प्रियंका का मंगलसूत्र भी दिखा जिसे उन्होंने ब्रेसलेट की तरह पहना हुआ था। फैंस ने इसके लिए निक की तारीफ की कि वो प्रियंका की संस्कृति का कितना सम्मान करते हैं। फिल्म के प्रीमियर के दौरान भी निक ने ब्रेसलेट पहना था, जैसा कि रेड कार्पेट की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है।

Priyanka (32)

यह भी पढ़ें- 'शादी टूटने का इंतजार...', Priyanka Chopra का छलका दर्द, पति Nick Jonas संग उड़ी अफवाहों पर किया रिएक्ट

प्रियंका के लिए निक ने बनाई खास ड्रिंक

वीडियो में निक प्रियंका के फिल्म के किरदार से प्रेरित कॉकटेल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “दोस्तों, आज प्रियंका की फिल्म 'द ब्लफ' का अमेज़न प्राइम पर प्रीमियर है। यह कमाल की फिल्म है, मैंने इसे दो बार देखा है। उनके किरदार का नाम ब्लडी मैरी है, इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा।” इसके बाद उन्होंने कॉकटेल बनाया और उसमें काफी सारा टैबास्को सॉस मिलाया, जो प्रियंका के कैरेक्टर से मेल खाता था। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है। बाद में उन्होंने प्रियंका को यह ड्रिंक दी जिसे प्रियंका ने बहुत पसंद किया और कहा, “आपके पास बेहतरीन रेसिपी हैं।”

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

फैंस ने तुरंत ये बात नोटिस की कि निक ने मंगलसूत्र का ब्रेसलेट पहना हुआ है। एक ने लिखा, "अरे यार, उन्होंने मंगलसूत्र का ब्रेसलेट पहना है।" एक अन्य ने कमेंट किया, "निक जीजू सबसे अच्छे हैं।" एक और प्रशंसक ने कहा, "अगर आपने उस मंगलसूत्र पर ध्यान दिया हो तो निक जीजू पूरे के पूरे ग्रीन फॉरेस्ट हैं।'

क्या है द ब्लफ की कहानी?

द ब्लफ एक रोमांचक एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर है जिसकी कहानी 19वीं सदी के कैरिबियन में घटित होती है। यह फिल्म एर्सेल 'ब्लडी मैरी' बॉडेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है। वह एक पूर्व समुद्री डाकू रानी की भूमिका निभाती हैं, जिसने अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर एक द्वीप पर अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'देश को गर्व...' Priyanka Chopra के मुरीद हुए शशि थरुर, कांग्रेस नेता को इस बात का हुआ अफसोस