यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो साल की बेटी के साथ मुंबई पहुंचीं Priyanka Chopra, पैपराजी को देख डर गई Malti Marie
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार बेटी के साथ मुंबई लौटीं हैं। गुरुवार दोपहर एक्ट्रेस मे इंस्टा स्टोरी पर बेटी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर अपनी जमीन अपने देश भारत पहुंची हैं। गुरुवार सुबह एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी मालती संग फोटो शेयर कर बताया था कि वह मुंबई आ रही हैं।
इस खबर के बाद देसी गर्ल के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। वहीं रात होते होते अभिनेत्री और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोर्ट हुई। जहां पैपराजी ने उनका शानदार स्वागत किया।
यह भी पढे़ं- Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड', Priyanka Chopra ने तारीफ में कही ये बात
मालती को लेकर मुंबई आई प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के आने की खबर से उनके फैंस के साथ-साथ मुंबई के पैपराजी भी बेहद खुश नजर आए। पीसी जैसे ही एयरपोर्ट बाहर आई वैसे ही उन्हें देखकर पैपराजी जोर जोर से पीसी और मालती चिल्लाने लगे।
View this post on Instagram
इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने क्रॉप टॉप के लूज ट्राउजर पहना था। साथ ही सिर पर एक हैट लगाई हुई है। तो वहीं, दो साल की मालती मम्मी की गोद में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मालती व्हाइट और ग्रीन कलर की चेक फ्रॉक पहने दिखीं।
एक साल बाद इंडिया आईं मालती
प्रियंका चोपड़ा दूसरी बार मालती को लेकर इंडिया आई है। बीते साल पीसी अपनी पूरी फैमिली के साथ मार्च में मुंबई आई थी। इस दौरान निक जोनस भारत आए थे, हालांकि इस बार निक नहीं आए।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म
प्रियंका चोपड़ा जल्द अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएगी, जोकि एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा देसी गर्ल ऑस्कर नॉमिनेटेड 'टू किल ए टाइगर' को लेकर भी चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर टीम से जुड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra और Nick Jonas की 6 साल बाद शादी की अनसीन फोटोज वायरल, ढोल बजाते दिखे भारत के 'दामाद'
