विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra राजकुमार राव और आदर्श गौरव को मिला खास सम्मान, 'द व्हाइट टाइगर' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

By Anand KashyapEdited By:
Published: Wed, 27 Jan 2021 03:55 PM (IST)

फिल्म द व्हाइट टाइगर को गोल्ड लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला है। इतना ही नहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ...और पढ़ें

फिल्म द व्हाइट टाइगर का दृश्य, Twitter : gouravadarsh
फिल्म द व्हाइट टाइगर का दृश्य, Twitter : gouravadarsh

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकारों को खास सम्मान से नवाजा गया है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को गोल्ड लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला है। इतना ही नहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार और आदर्श गौरव को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता के खिताब ने नवाजा गया है।

हाल ही में गोल्ड लिस्ट ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कलाकारों की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान मिला है। उनके साथ अभिनेत्री गोंग ली को फिल्म मुलान और ली सालॉन्गा को येलो रोज के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में सम्मान मिला है। वहीं राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में सम्मान मिला है।

फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में मुख्य भूमिका अदा करने वाले अभिनेता आदर्श गौरव को गोल्ड लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता की श्रेणी में सम्मान मिला है। गौरतलब है कि फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हो गई। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राजकुमार राव के अलावा आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है।

प्रियंका की इस फिल्म को न सिर्फ दर्शक खूब पंसद कर रहे हैं बल्कि इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। फिल्म द व्हाइट टाइगर साल 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। फिल्म में एक सामाजिक भेदभाव को दिखाया जाएगा। द व्हाइट टाइगर में मुख्य रूप से गरीबी, जाति, धर्म, और भ्रष्टाचार पर कमेंट किया गया है। वहीं यह फिल्म नेटफ्लिक्स की सबसे हिट फिल्म भी बन गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली फिल्मों की एक रैंकिंग रिपोर्ट को साझा किया है। इस रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर नंबर एक पर है। जबकि हॉलीवुड फिल्म आउटसाइड द वायर नंबर दो पर है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस रैंकिंग रिपोर्ट के साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने रिपोर्ट के पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 फिल्म बनता देखकर काफी उत्साहित हूं !! सभी के साथ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। देखते रहिए और मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं।' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।