प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, ग्रैमी 2020 में वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से कैसे बची!
Priyanka Chopra On Grammy 2020 dress प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक्ट्रेस है और वह अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ रहती हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास 62 वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, इसमें उन्होंने राल्फ एंड रुसो गाउन पहन रखा था। प्रियंका ने रेड कार्पेट मोमेंट के बारे में खुलकर बताया कि वह कैसे इसे पहनकर चलने में कामयाब हुई। एक पत्रिका के अनुसार प्रियंका ने बताया कि ड्रेस में एक ट्रांसपेरेंट चीज लगी हुई थी जो दिखने में अदृश्य थी।
इसपर प्रियंका ने शेयर किया कि जब भी कोई ब्रांड, उसके लिए ड्रेस बनाते हैं तो वे हमेशा इन चीजों का ध्यान रखते हैं कि वह मेरे शरीर पर फिट हो। इस बारे में आगे बताते हुए प्रियंका ने कहा, ‘जितना लोग यह सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया है तो ट्यूल को मेरे बॉडी टोन के हिसाब से उसी ड्रेस के साथ बनाया है। इसके चलते आप देख नहीं सकते। यह एक जाल की तरह था।
प्रियंका ने यह भी स्पष्ट किया कि वह एक अवार्ड शो के लिए फैशन में जोखिम नहीं उठायेंगी। उसने यह भी कहा कि ड्रेस को उनकी बॉडी से चिपके रहने की जरूरत थी। प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि जब वह ऐसा आउटफिट पहनने का फैसला करती है तो वह नर्वस नहीं होती क्योंकि जब वह दरवाजे से बाहर निकलती है, तो बहुत सुरक्षित होती है और वह तब तक नहीं निकलती तब तक वह सुपर सिक्योर नहीं हो जाती।
प्रियंका ने आगे कहा कि उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन पसंद नहीं है! कोई भी नहीं करता हैl’ अवार्ड्स सीज़न के बारे में दूसरी सबसे अच्छी बात यह है कि प्रियंका की भाभी सोफी और डेनिएल सहित पूरे जोनास परिवार की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई है।
So proud of this fam. Congratulations @jonasbrothers you guys crushed it today. #grammys
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक्ट्रेस है और वह अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ रहती हैl उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी की हैंl इसके चलते वह भारत और अमेरिका दोनों जगह काम करती हैंl