Move to Jagran APP

मैक्सिको में पिक-निक, सगाई के बाद प्रियंका और निक ऐसे मना रहे हैं पहली छुट्टियां, नई तस्वीरें

प्रियंका और निक की रिलेशनशिप की ख़बरें सबसे पहले हॉलीवुड मीडिया से होते हुए मई में बॉलीवुड पहुंची थी। वहां ये दोनों एक-दो इवेंट्स में साथ नज़र आये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 06:49 AM (IST)
मैक्सिको में पिक-निक, सगाई के बाद प्रियंका और निक ऐसे मना रहे हैं पहली छुट्टियां, नई तस्वीरें
मैक्सिको में पिक-निक, सगाई के बाद प्रियंका और निक ऐसे मना रहे हैं पहली छुट्टियां, नई तस्वीरें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम से फुर्सत निकालकर अपने मंगेतर निक जोनस के साथ मैक्सिको में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। सगाई के बाद प्रियंका की निक के साथ यह पहली ऑफ़िशियल वेकेशन है। ज़ाहिर है कि दोनों का अंदाज़े-बयां अलग ही होगा। 

loksabha election banner

सोशल मीडिया में साझा की गयीं ये तस्वीरें मैक्सिको के कैबो सैन ल्यूकस की हैं। कैबो सैन ल्यूकस एक रिज़ॉर्ट सिटी है, जो मैक्सिको कैलिफॉर्निया प्रायद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह जगह सैलानियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। प्रियंका निक के साथ वहां पहुंची हैं। तस्वीरें बता रही हैं कि प्रियंका काफ़ी ख़ुश दिख रही हैं और निक एक ज़िम्मेदार मंगेतर के अंदाज़ में दिख रहे हैं।

प्रियंका ने 18 अगस्त को निक के साथ अपने मुंबई स्थित आवास पर भारतीय रीत-रिवाज़ से सगाई की। साथ ही रोका की रस्म भी हो गयी, जिसके बाद दोनों प्रेमियों का रिश्ता आधिकारिक हो गया। 

प्रियंका और निक की रिलेशनशिप की ख़बरें सबसे पहले हॉलीवुड मीडिया से होते हुए मई में बॉलीवुड पहुंची थी। वहां ये दोनों एक-दो इवेंट्स में साथ नज़र आये थे। हालांकि इस बीच प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने किसी विदेशी के साथ प्रियंका की शादी की संभावना से इंकार किया था, जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी थी।

 

प्रियंका ने हाल ही में फ़रहान अख़्तर के साथ स्काय इज़ पिंक फ़िल्म का शेड्यूल पूरा किया है। हॉलीवुड की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले इज़ इंट इट रोमेंटिक फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है। प्रियंका सलमान ख़ान के साथ भारत कर रही थीं, मगर निक के साथ सगाई की वजह से उन्होंने फ़िल्म छोड़ दी थी।

हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी निक के लिए अपने प्यार का इज़हार कुछ इस तरह से किया था। निक की तस्वीर पर उन्होंने लिप्स का इंप्रेशन चस्पा कर अपने प्यार की मुहर लगाई।

ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ सगाई की तस्वीरों ने सोशल मीडिया में भी लाइक्स और कमेंट्स की सूनामी ला दी थी। प्रियंका और निक की तस्वीर ने दुनियाभर में उस दिन सबसे अधिक कमेंट्स और लाइक्स हासिल किये थे। एक अमेरिकन वेबसाइट की ख़बर के मुताबिक, 18 अगस्त को प्रियंका और निक की दोनों तस्वीरें उस दिन किसी सेलेब्रिटी द्वारा डाली गयीं टॉप 2 पोस्ट बनीं। 15-21 अगस्त के ट्रेकिंग वीक में इन पोस्टों को 1,62,000 कमेंट्स और 8.7 मिलियन (87 लाख) लाइक्स मिले थे। फेसबुक पर भी ये दोनों पोस्ट सबसे अधिक इंगेज करने वाली पोस्ट बनीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.