Move to Jagran APP

दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम, एक्ट्रेस ने ऐसे कहा थैंक्स

Priyanka Chopra Name In Top 100 Successful Women List प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्प्रेशनल 100 महिलाओं में शामिल किया गया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 09:22 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 12:25 PM (IST)
दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम, एक्ट्रेस ने ऐसे कहा थैंक्स
दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम, एक्ट्रेस ने ऐसे कहा थैंक्स

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराया है और इसी वजह उन्हें बड़े मंचों पर सम्मान भी मिला है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्प्रेशनल 100 महिलाओं में शामिल किया गया है। दरअसल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रिंयका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है।

loksabha election banner

वेबसाइट ने फैशन, फू़ड, एंटरटेनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ, कंटेंट क्रिएशन, ब्यूटी, म्यूजिक के क्षेत्र की महिलाओं को लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें एंटरटेनमेंट कैटेगरी में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल किया गया है, जो भारत के लिए भी गर्व की बात है। इस लिस्ट में नाम आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी शुक्रिया अदा किया है।

प्रिंयका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- क्रिएट एंड कल्टीवेट का शुक्रिया... जिसने मेरा नाम इस साल की एंटरटेनमेंट कैटेगरी में क्रिएट कल्टीवेट 100 लिस्ट में शामिल किया है।' साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक लिंक साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में लिखा है। बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स ने भी प्रियंका चोपड़ा को टॉप-100 सेलेब्स लिस्ट में शामिल किया था।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की दावोस में होने वाली वार्षिक बैठक में भी नजर आई थीं। दावोस में ही दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रतिष्ठित अवॉर्ड क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.