Priyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner के साथ मां मधु चोपड़ा ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो
निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। प्रियंका जितना निक के परिवार को प्यार करती हैं उतना ही प्यार निक का परिवार भी उनकी मां और भाई को करता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। प्रियंका जितना निक के परिवार को प्यार करती हैं उतना ही प्यार निक का परिवार भी उनकी मां और भाई को करता है। बहुत कम वक्त में दोनों परिवारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
ये वीडियो निक के कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में मधु और सोफी के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री दिख रही है। कभी दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर डांस कर रही हैं, तो कभी साथ में बैठी हैं। इस वीडियो से एक बात तो साफ पता चल रही है कि मधु, निक के परिवार में पूरी तरह घुल मिल चुकी हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब निक के परिवार के साथ चिल करते हुए मधु की तस्वीर सामने आई हो। प्रियंका की जन्मदिन के मौके पर भी मधु की फोटो सामने आई थी जिसमें वो बोट पर निक और प्रियंका के साथ रिलैक्स कर रही थीं। हालांकि उन तस्वीरों की वजह से मधु और प्रियंका को काफी ट्रोल किया गया था क्योंकि वो लोग सिगरेट पी रहे थे।
I think she is smoking Patanjali Cigarette.
No Cause. Just have it.#PriyankaChopra pic.twitter.com/VBA8CAubOh— Rk Sharma (@_the_rk) July 21, 2019