Priyanka Chopra Jonas ने कराया ग्लैमरस फोटो शूट, बैकलेस ब्लाउज में लग रहीं खूबसूरत
Priyanka Chopra Jonas ने नया ग्लैमरस फोटो शूट कराया है। इसमें प्रियंका गोल्डन साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। इसमें से कई तस्वीरें काफी बोल्ड हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने नया ग्लैमरस फोटो शूट कराया है। इसमें प्रियंका गोल्डन साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। इसमें से कई तस्वीरें काफी बोल्ड हैं। अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन के लिए किए गए इस शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी ये तस्वीरें शेयर की हैं और अच्छा सा कैप्शन भी लिखा है।
View this post on Instagram
प्रियंका लिखती हैं, फैशन ग्लोबल कल्चर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,जो अक्सर सदियों से चली आ रही परंपराओं से उत्पन्न होता है। यह बदलते मौसम के साथ स्टाइल से बाहर नहीं होता है। 'साड़ी' भारतीय संस्कृति की प्रतीक है। साड़ी की सिलव्टों में ही इसकी सुंदरता-चंचलता और स्त्रीत्व का प्रतीक है। मेरे लिए ये सिर्फ कपड़े नहीं खूबसूरती है। मैं इसे पहनकर बहुत ही गर्व महसूस करती हूं।
गोल्डेन साड़ी के अलावा शूट में प्रियंका ने वेस्टर्न ड्रेस और स्कर्ट भी पहनी हैं। ये तस्वीरें भी काफी खूबसूरती हैं। प्रियंका ने न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़ रखा है। शूट के एक वीडियो में प्रियंका इस मैग्जीन की एडिटर लौरा ब्राउन के साथ भी नजर आती हैं। इसमें वह लौरा को बताती हैं कि तीन सेफ्टी पिन की मदद से साड़ी कैसे बांधते हैं। प्रियंका और लौरा दोनों शूट के दौरान काफी मस्ती करती नजर आती हैं।
फैंस को भाया पर ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया
प्रियंका चोपड़ा के फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आई हैं। पर सोशल मीडिया पर बैकलेस फोटो देखकर कई लोगों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा- अमीर कपड़े न पहने तो फैशन, गरीब कपड़े न पहने तो बेशरम। वहीं, एक अन्य यूजर ने प्रियंका को उनका भारतीय संस्कार याद दिलाते हुए कहा- देश का संस्कार भूल गई है। खुद को ऐसे दिखा रही हैं जैसे कितनी बड़ी विदेशी बन गई हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप