Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने लिया बड़ा फैसला, 'भारत' छोड़ने की ख़बर ने किया हैरान

निक शब्द का जिक्र उन्होंने कहीं जान बूझ के तो नहीं किया और ऐसा तो नहीं कि वाकई प्रियंका निक जोन से शादी के कारण ही यह फिल्म छोड़ रही हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 10:14 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने लिया बड़ा फैसला, 'भारत' छोड़ने की ख़बर ने किया हैरान
प्रियंका चोपड़ा ने लिया बड़ा फैसला, 'भारत' छोड़ने की ख़बर ने किया हैरान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अब अगर आप यह सोच रहे हैैं कि प्रियंका ने भारत देश छोड़ने का फैसला ले लिया है तो आप गलत समझ रहे हैं। प्रियंका ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है, बल्कि यहां बात उनकी आने वाली 'भारत' की हो रही है। सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। मगर इससे जुड़ी एक बड़ी ख़बर यह आ रही है कि फिल्म में अहम किरदार निभाने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया है। वाकई यह  ख़बर चौंकाने वाली है। लेकिन, हकीकत यही है कि प्रियंका ने गुरुवार को यह बड़ा निर्णय लिया है और उन्होंने 'भारत' फिल्म की टीम को इसकी जानकारी दी है।

loksabha election banner

जहां सलमान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। प्रियंका जल्द ही टीम को ज्वाइन करने वाली थीं। फिलहाल 'भारत' में वह सोनाली बोस की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन, अब इन्होंने फिल्म से खुद को दूर करने का फैसला ले लिया है। उन्होंने भारत टीम को वजह यह बताई है कि उन्हें इस फिल्म से भी बड़ा प्रोजेक्ट मिला है और अब वह उसकी वजह से इस फिल्म का हिस्सा बन कर अलग हो रही हैं। हालांकि कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोन से शादी का फैसला ले लिया है और जल्द ही शादी करने जा रही हों इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि पर अमजद ख़ान आये याद, जानिये 'गब्बर सिंह' की ये अनसुनी लव स्टोरी

इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि- 'हां यह सच है कि प्रियंका चोपड़ा अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका ने यह बात हमें बहुत निक वक़्त में बताया है और उनके निर्णय से काफी खुश हैं। हम उन्हें ढेर सारा प्यार देते हैं।' हालांकि अली ने ट्विटर पर ये सबकुछ लिखने के बाद तीन इमोजी दिए हैं। एक स्माइल वाला है और एक आंख मारता हुए इमोजी है। अब अली ने क्या संकेत देने की कोशिश की है, अभी यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन, निक शब्द का जिक्र उन्होंने कहीं जान बूझ के तो नहीं किया और ऐसा तो नहीं कि वाकई प्रियंका निक जोन से शादी के कारण ही यह फिल्म छोड़ रही हैं?

यह भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाले 10 बॉलीवुड एक्टर्स, लिस्ट में एक भी हीरोइन नहीं

दूसरी तरफ यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका को एक बार फिर से बाॅलीवुड नहीं हॉलीवुड की नई फिल्म मिल गई है। अब असली वजह क्या है यह तो सिर्फ प्रियंका ही बता सकती हैं। अब देखना यह है कि इस  ख़बर के बाद सलमान और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते क्या समान रह जाते हैं या सलमान इन कारणों से प्रियंका से नाराज़ हो जाते हैं। चूंकि सलमान ने प्रियंका का इस फिल्म के लिए तहे दिल से स्वागत किया था। ट्विटर पर जम कर उन्होंने उन पर प्यार बरसाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.