Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने Jonasbrothers का पहला शो देखा, कही ये बात

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका होगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:21 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने Jonasbrothers का पहला शो देखा, कही ये बात

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनस ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी की थी। इसके बाद से प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए नई जानकारी दी है।

loksabha election banner

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने पहले जोनसब्रदर्स शो के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि, पहली बार जोनस ब्रदर्स शो में वे गई और वहां उन्हें खूब अच्छा लगा। उन्होंने इसे इनक्रेडिबल बताया। आगे प्रियंका ने लिखा कि आप सभी पर गर्व है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My first ever #jonasbrothers show. And it was incredible!!! I’m so proud of these guys!! #Family ❤️🎉🙌🏽

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि, जोनस ब्रदर्स के इस शो से जुड़े वीडियो को भी प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया था। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनास के बीच एक अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन द्वारा आने वाले दिनों में तलाक लेने की खबर छापी गई थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा निक और अपने ससुराल वालों के साथ लगातार तस्वीरों को शेयर कर रही हैं। प्रियंका ने तस्वीरों के शेयर करते हुए कमेंट्स में हैशटैग फैमिली भी लिखा है। इस बात से यह बात साफ हो जाती है कि तलाक वाली खबर महज अफवाह है। प

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका होगी। बताते चलें कि, प्रियंका और निक की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। तब से दोनों साथ हैं और लगातार एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं। दोनों की लगातार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.