Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas अपने बच्चों को सुनाएंगी यह कहानी, Nick Jonas संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka chopra jonas ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें उन्होंने Nick Jonas से 2017 और 2018 में हुई मुलाकात के बारे में बताया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 11:40 AM (IST)
Priyanka Chopra Jonas अपने बच्चों को सुनाएंगी यह कहानी, Nick Jonas संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Priyanka Chopra Jonas अपने बच्चों को सुनाएंगी यह कहानी, Nick Jonas संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। Priyanka chopra jonas प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी के पहले जितनी प्रसिद्ध और खबरों में रहती थी, उससे कई ज्यादा वे अब शादी के बाद खबरों में रहने लगी हैं। खास बात यह है कि, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका ने अपनी शादी और भविष्य में होने वाले बच्चों से जुड़ी कुछ खास बातों को इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाया है। 

loksabha election banner

जी हां, प्रियंका ने हाल ही में कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ खास बात कही है। दरअसल, प्रियंका ने कुछ घंटों पहले एक के बाद एक 6 तस्वीरों को शेयर किया है। खास बात यह है कि, इन तस्वीरों के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का जिक्र किया है कि वे निक जोनस से कब-कब मिली थी और उनकी प्यार की कहानी कैसे आगे बड़ी थी। तस्वीरें दिखाने से पहले आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपने बच्चों के बारे में बात की है। प्रियंका लिखती हैं कि, मैं अपने होने वाले बच्चों को यह कहानी जरूर सुनाऊंगी कि कैसे मैं उनके पिता से मिली थी। इस स्टोरी को शेयर करते हुए उन्होंने निक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। 

 

View this post on Instagram

Met 2017

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

पहली तीन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि, Met 2017, मतलब यह तस्वीरें 2017 की हैं जब उनकी मुलाकात निक से हुई थी।

 

View this post on Instagram

Met 2017

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

जो दूसरी तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है उसमें निक जोनस को भी साथ में देखा जा सकता है। 

 

View this post on Instagram

Met 2017

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इन तीन तस्वीरों के बाद प्रियंका ने तीन और तस्वीरों को शेयर किया है। 

 

View this post on Instagram

Met 2018

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बाद में शेयर की गई तीनों तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने एक जैसा ड्रेसअप किया हुआ है। 

 

View this post on Instagram

Met 2018

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है Met 2018, मतलब यह तस्वीरें निक से 2018 में हुई मुलाकात की हैं। आपको बता दें कि, पिछले साल अगस्त 2018 में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मुंबई में सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दिसंबर में शादी की थी। 

 

View this post on Instagram

Met 2018

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.