Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas से यूज़र ने कहा- वैक्सीन नहीं लोगों को ऑक्सीजन चाहिए, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा जोनस भी अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए इसमें जुटी हुई हैं और लगातार ज़रूरी जानकारियां साझा कर रही हैं। वहीं विदेशी वैक्सीन को लेकर चल रही अफ़वाहों को भी दूर कर रही हैं। एक यूज़र ने कहा कि वैक्सीन से अधिक लोगों को ऑक्सीजन की ज़रूरत है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 07:50 AM (IST)
Priyanka Chopra Jonas से यूज़र ने कहा- वैक्सीन नहीं लोगों को ऑक्सीजन चाहिए, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस
Priyanka Chopra on vaccination. Photo- Instagram/Priyanka Chopra

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस ने दूसरी लहर में ऐसा विकराल रूप लिया है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। कोरोना के मामले रोज़ नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। ऐसे में कई जगह से ऑक्सीजन की किल्लत की ख़बरें आ रही हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ लोगों की ज़रूरतों को एम्प्लीफाई कर रहे हैं और कोरोना से निपटने के लिए संसाधनों की जानकारी शेयर कर रहे हैं।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा जोनस भी अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए इसमें जुटी हुई हैं और लगातार ज़रूरी जानकारियां साझा कर रही हैं। वहीं, विदेशी वैक्सीन को लेकर चल रही अफ़वाहों को भी दूर कर रही हैं। इसी क्रम में एक यूज़र ने प्रियंका से कहा कि वैक्सीन से अधिक इस समय लोगों को ऑक्सीजन, बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की ज़रूरत है। अगर कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति होती रहे तो भारत पर्याप्त वैक्सीन बनाने में सक्षम है। आपको अपना फोकस मौजूदा ज़रूरतों पर केंद्रित करने की है। 

इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा- बिल्कुल। हमें जीवन बचाने के लिए इन सभी संसाधनों की ज़रूरत है। भारत में वायरस का प्रसार थामने के लिए सामूहिक इम्यूनिटी बनाने की ज़रूरत है, जो वैक्सीन से होगी। 

एक अन्य यूज़र ने प्रियंका से कहा- प्रियंका। यह वैक्सीन (अमेरिकी) को एफडीए से एप्रूव नहीं है और कोई नहीं ले रहा, इसलिए प्रचुर मात्रा में हैं। अगर ग़रीब भारत पर इन्हें डम्प कर दिया जाएगा और लोग मरना शुरू हो गये, तो आपका ट्वीट आपको हॉन्ट करने आएगा। इस ट्वीट के जवाब में प्रियंका ने साफ़ किया- जैसा मैंने कहा अमेरिका में एफडीए का एप्रूवल लम्बित है। यह अहम है और उम्मीद है, जल्द हो जाएगा। लेकिन, एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन भारत, यूके, ऑस्ट्रेलिया और दुनियाभर में पहले से ही बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जा रही है। इसकी डोज़ की काफ़ी मांग है और इससे ज़िंदगी बचेंगी।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन और लगवाने के लिए भी लोगों से अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.