Priyanka Chopra In Saree Photos: प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी में शेयर की ये तस्वीर... तो निक जोनस को करना पड़ा कमेंट
Priyanka Chopra In Saree Photos प्रियंका चोपड़ा ने एक साड़ी में फोटो शेयर की है जिस पर निक जोनस ने भी कमेंट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा भले ही आज किसी भी मुकाम पर हो, लेकिन वो भारत और भारतीय संस्कृति को कभी नहीं भूलती। वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा कभी कभी साड़ी में नजर आती हैं और वो साड़ी में भी उतनी ही खुबसूरत लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आई थीं और उस दौरान की तस्वीरें बेहद खुबसूरत है और उनके पति निक जोनस ने भी एक्ट्रेस की तारीफ की है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं। इस लुक में प्रियंका बेहद खुबसूरत लग रही हैं और उनके फैंस भी इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। वहीं, पत्नी प्रियंका को साड़ी में देखकर पति निक जोनस भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने एक फैन की तरह फोटो पर कमेंट किया।
निक जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा- 'स्टनिंग' और साथ में लव वाली एक स्माइली भी शेयर की। अब इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद एक्ट्रेस की साड़ी में तस्वीर सामने आई है। कुछ घंटे पहले शेयर की गई इस तस्वीर को 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निक जोनस के साथ उनका एक गाना जारी हुआ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल व्हाइट शर्ट में डांस करते नजर आए, जिसके बाद वो फिर से खबरों में आ गए थे।