निक जोनास को है इस गिफ्ट को खोने का डर, मानते हैं इससे झलकता है प्रियंका चोपड़ा का प्यार
Priyanka Chopra Husband Nick Jonas on Wedding प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की अभी हाल ही में वेडिंग एनिवर्सरी भी थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका ने उन्हें एक बहुत ही कीमती गिफ्ट दिया हैl जिसके खो जाने पर उन्हें बहुत दुख होगाl
इस बारे में पूछे जाने पर निक जोनास ने कहा, 'मेरी लाइफ में मोबाइल फोन और स्लीपिंग मास्क सबसे जरूरी चीजों में से एक हैंl इसके अलावा मेरी वाइफ प्रियंका चोपड़ा की दी हुई अंगूठी भी मेरी लिए बहुत खास हैंl यह एक बेशकीमती गिफ्ट हैl यह अंगूठी मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह किसी ऐसे व्यक्ति ने दी हैl जो मुझे बहुत प्यार करती है और मेरा बहुत ध्यान रखती हैं और मेरे साथ अपनी सारी जिंदगी बिताना चाहती हैंl'
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की अभी हाल ही में एनिवर्सरी थीl दोनों ने इस मौके पर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर बधाई भी दी थीl प्रियंका चोपड़ा इस बीच काम के मोर्चे पर आखिरी बार शोनाली बोस के निर्देशन में बनी 'द स्काई इज़ पिंक' में नजर आई थी। यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। उनके फैंस अब अगले प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं निक जोनास अपने म्यूजिकल टूर और आनेवाली फिल्म: जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक्ट्रेस है और वह ग्लोबल आइकॉन के तौर पर भी जानी जाती हैंl निक जोनास से शादी के पहले वह हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में काम करती नजर आई थीl इसके बाद उनके और निक के अफेयर की शुरुआत हुईl दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा गयाl प्रियंका चोपड़ा की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई और इसमें देश-विदेश से कई लोगों ने भाग लिया थाl प्रियंका चोपड़ा ने शादी हिंदू और क्रिश्चन अंदाज में किया हैंl इस मौके पर कई कलाकारों ने भी भाग लिया थाl