Move to Jagran APP

Nick Jonas की एक्स गर्लफ्रेंड को आई उनकी याद, प्रियंका चोपड़ा के पति की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक निक जोनस अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। प्रियंका से शादी करने से पहले निक अपनी गर्लफ्रेंड्स की वजह से काफी चर्चा में रहते थे। उनका नाम हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और गायिकाओं के साथ भी जुड़ा था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:30 PM (IST)
Nick Jonas की एक्स गर्लफ्रेंड को आई उनकी याद, प्रियंका चोपड़ा के पति की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर कही ये बात
माइली सायरस, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, Instagram : priyankachopra/ mileycyrus

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक निक जोनस अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। प्रियंका से शादी करने से पहले निक अपनी गर्लफ्रेंड्स की वजह से काफी चर्चा में रहते थे। उनका नाम हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और गायिकाओं के साथ भी जुड़ा था। उनमें से एक मशहूर गायिका माइली सायरस भी थीं।

loksabha election banner

इस बीच निक जोनस और माइली सायरस की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल माइली सायरस ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर को साझा किया, जो अब खूब वायरल हो रही है। माइली सायरस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

माइली सायरस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक थ्रोबैक तस्वीर निक जोनस के साथ भी है। तस्वीर में माइली सायरस और निक जोनस एक झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में यह दोनों काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। माइली सायरस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus)

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'आपको बस वहां रहना था।' सोशल मीडिया पर माइली सायरस और निज जोनस की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस भी उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बहुत से फैंस ने निक जोनस का नाम लेकर भी कमेंट किए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार निक और माइली के बारे में अफवाह थी कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जब वह टीवी शो हन्ना मोंटाना कर रही थीं। वहीं निक जोनस ब्रदर्स बॉय बैंड का हिस्सा था। हालांकि कि कुछ समय बाद निक जोनस और माइली सायरस का ब्रेकअप हो गया था।

इसके बाद में माइली सायरस ने अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ से शादी कर ली। वहीं निक जोनस ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा से शादी कर ली। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। इन दोनों ने उमेद भवन में शादी की थी। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र के बीच करीब 10 साल का फासला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.