Move to Jagran APP

ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' को फर्जी बताने वालों पर भकड़ीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- 'किताब में लोग गॉसिप चाहते थे'

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस किताब में उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के अपने सफर से जुड़ी ढेर सारी बातों का जिक्र किया है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 12:01 PM (IST)
ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' को फर्जी बताने वालों पर भकड़ीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- 'किताब में लोग गॉसिप चाहते थे'
बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर- Instagram: priyankachopra

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस किताब में उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के अपने सफर से जुड़ी ढेर सारी बातों का जिक्र किया है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अनफिनिश्ड में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोले हैं। उनकी इस किताब को दर्शकों और समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

अनफिनिश्ड में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में घटित कई घटनाओं का भी जिक्र किया है। उनकी इस घटनाओं को कई समीक्षकों मे फर्जी और झूठ बताया है। उनकी किताब के बारे में ऐसी बातें करने वालों पर अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कहा है कि कुछ लोगों को उनकी किताब में गॉसिप्स चाहिए होती है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचीं।

यहां उन्होंने अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर लंबी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किताब में लोगों की पहचान बताने में कोई हिचक थी। इस प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह किताब उनके बारे में किसी दूसरे के बारे में नहीं। अभिनेत्री ने कहा, 'यह किसी और की कहानी नहीं बल्कि मेरी है। इसमें लिखा है प्रियंका की यादें, ठीक है, तो मेरी कहानी है। यह सच में बहुत ही फनी है।'

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'मैंने कुछ रिव्यूज पढ़ें जिनमें कहा गया था कि ओह ऐसा नहीं था, मैंने इस तरह की चीजों के बारे में सच नहीं बोला। ऐसे में मेरे मन में यही बात आती है कि तो मूल रूप से आप मेरी किताब में एक गॉसिप चाहते थे। आप चाहते थे कि यह सब कुछ हो। मैं स्टारडस्ट नहीं हूं। यही बात है जो मैं सच में खुश हूं कि मेरी किताब दुनियाभर में नंबर 1 बेस्टसेलर है।'

अभिनेत्री ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, 'मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। मैं कृपा पाने में विश्वास करती हूं।' आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की किताब अनफिनिश्ड इसी साल रिलीज हुई है। अपनी इस किताब में अभिनेत्री ने जिंदगी से जुडे़ कई छोटे-बड़े किस्सों को साझा किया है। साथ ही अपनी जिंदगी के कई संघर्षों का भी उन्होंने जिक्र किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.