Move to Jagran APP

Priyanka Chopra को किस करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े निक जोनस एक्ट्रेस के गाउन पर पड़ा पैर, फिर देखिए क्या हुआ

प्रियंका और उनके पति निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लविंग और पॉवरफुल कपल में से एक हैं। शादी के दो साल बाद भी दोनों के बीच की हॉट केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों एक साथ में काफी कमाल लगते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 12:34 PM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 12:34 PM (IST)
Priyanka Chopra को किस करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े निक जोनस एक्ट्रेस के गाउन पर पड़ा पैर, फिर देखिए क्या हुआ
Photo Credit - Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की धाक जमा चुकी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चित हस्तियों में से एक हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लविंग और पॉवरफुल कपल में से एक हैं। शादी के दो साल बाद भी दोनों के बीच की हॉट केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों एक साथ में काफी कमाल लगते हैं। अक्सर दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों दोनों को साथ में बिलबोर्ड्स म्यूजिक अवॉर्ड्स (Billboard Music Awards) में पहुंचे थे। जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इस अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों की खूब तारीफ हुई। इस अवॉर्ड शो में जहां निक शो की होस्ट थीं, वहीं प्रियंका इसकी प्रेसेंटर थीं। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है ​जो काफी चर्चा में बना हुआ है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by OFFICIALPRIYANKA&NICKUPDATES (@nickyankafanpage)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो उनके फैन पेज अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक, प्रियंका के पास उन्हें किस करने के लिए आगे बढ़ते हैं कि तभी उनका पैर एक्ट्रेस के गाउन पर पड़ जाता है। वहीं प्रियंका थोड़ा सा लड़खड़ाईं, लेकिन ये देख निक जोनस तुरंत ही नीचे झुके और प्रियंका की ड्रेस को ठीक किया और फिर दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिया। इस वीडियो में निक ने   जेंटलमैन होने का सबूत​ दिया। निक और प्रियंका का ये वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर अबतक काफी कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, 'ये जेंटलमैन हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'ये कितना अच्छा लग रहा है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

आपको बात दें कि हाल ही में इसी शो के दौरान की प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में वह निक संग हॉट पोज देती नजर आईं थीं। इस दौरान प्रियंका ने स्किन कलर की शिमर हाईस्लिट ड्रेस पहनी हुई थीं जिसमें वो काफी सेक्सी लग रही हैं। वहीं निक इस दौरान ग्रीन कलर के कोट पैंट में नज़र आए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.