Sophie Turner को दुल्हन बना देख Priyanka Chopra हुईं इमोशनल, यूज़र्स ने किये ऐसे कमेंट!
Priyanka Chopra emotional pic goes viral प्रियंका चोपड़ा की ससुराल अब मुकम्मल हो गयी है। पापा जोनस और माम जोनस के साथ उनकी दो जेठानियां हो गयी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra emotional in Joe Jonas Sophie Turner wedding: हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) अब आधिकारिक तौर पर प्रियंका चोपड़ा (Priy) की जेठानी बन गयी हैं। रविवार को निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस के साथ सोफी ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ से शादी की। जो (Joe) और सोफी (Sophie) की यह सेकंड वेडिंग थी। इससे पहले दोनों ने कुछ महीने पहले एक म्यूज़िकल कार्यक्रम के बाद एक सरप्राइज़ वेडिंग की थी, मगर इस बार ऑफ़िशियली दोनों पति-पत्नी बन गये हैं। पेरिस में हुई इस सेलेब्रिटी शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छायी हुई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है।
प्रियंका की यह तस्वीर अब वायरल हो रही है, जिसे प्रियंका के एक फ़ैन एकाउंट ने शेयर किया है। प्रियंका ने इस मौक़े के लिए गुलाबी रंग की साड़ी चुनी थी, जिसे डिज़ाइनर सब्यसाची ने डिज़ाइन किया था। प्रियंका दोनों हाथों से नम आंखें पोंछ रही हैं और पति निक जोनस पास में खड़े हैं, जिन्होंने बड़े भाई की शादी के लिए एक टक्सडो को चुना।
कुछ यूज़र्स ने प्रियंका की इस फोटो पर कमेंट किया है कि उन्हें नहीं लगता, वो रो रही थीं, क्योंकि जिस समय की यह तस्वीर है, उस वक़्त फोटो सेशन चल रहा था। कुछ यूज़र्स ने फनी कमेंट्स भी किये हैं कि प्रियंकी की वजह से फ्रांस का तापमान बहुत बढ़ गया था, लिहाज़ा वो पसीना पोंछ रही हैं।
जो और सोफी की शादी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई, जिसमें सिर्फ़ परिवार और नज़दीकी दोस्त ही शामिल हुए। दोनों की शादी दक्षिण फ्रांस के Chateau du Martinay में हुई।
जो और सोफिया की शादी में प्रियंका चोपड़ा की मॉम डॉ. मधु चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा की ससुराल अब मुकम्मल हो गयी है। पापा जोनस और माम जोनस के साथ उनकी दो जेठानियां हो गयी हैं। निक जोनस के सबसे बड़े भाई केविन जोनस की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनके दो बेटियां भी हैं। अपनी जेठानियों डैनियल जोनस और सोफी टर्नर जोनस के साथ प्रियंका के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। यह तीनों ख़ुद को J Sisters के नाम से बुलाती हैं।