Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड की देसी गर्ल के हाथ लगा SS Rajamouli का ये बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ एक्टर के साथ करेंगी रोमांस

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 09:02 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने देश से लेकर विदेश में जो नाम कमाया है वो काबिल ए तारीफ है। वह कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस 6 साल बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। जी हां साउथ के जाने माने निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने वाले हैं।

    Hero Image
    राजामौली के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Bahubali और RRR की सफलता के बाद राजामौली अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी अफ्रीका के जंगलों को लेकर गढ़ी गई है और इसमें बहुत सारा एडवेंचर होने वाला है। साउथ स्टार महेश बाबू फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां आकर रुकी राजामौली की तलाश

    फिलहाल एक और एक्साइटिंग न्यूज जो हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं वो ये है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम को लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम सु्र्खियों में हैं। ये खबर अगर सच साबित होती है तो प्रियंका 6 साल बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख करेंगी। इस खबर के साथ पीसी के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म अप्रैल 2025 में फ्लोर पर आ सकती है। दरअसल राजामौली इस फिल्म के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जोकि ग्लोबली फेमस हो। उनकी ये तलाश प्रियंका पर आकर खत्म हुई।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: प्रियंका चोपड़ा 2024 की बनीं फैशन आइकॉन, उनके ये 7 कातिलाना लुक New Year पार्टी में करेंगे मदद

    कई बार देसी गर्ल से मिले निर्देशक

    पिंकविला की खबर के अनुसरा,'राजामौली ने अपनी अगली फिल्म की कहानी लगभग पूरी कर ली है। वो इसे अप्रैल 2025 से शुरू कर सकते हैं। राजामौली एक ऐसी हीरोइन की तलाश में थे, जिसकी ग्लोबल प्रेजेंस हो। इसके लिए उनके पास प्रियंका चोपड़ा से अच्छा ऑप्शन हो ही नहीं सकता था। राजामौली और प्रियंका पिछले 6 महीनों में कई बार मिल चुके हैं। देसी गर्ल को राजामौली की फिल्म का आइडिया पसंद आया है और वो इसे करने के लिए तैयार भी हो गई हैं।'

    महेश बाबू होंगे लीड एक्टर

    प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका तगड़े एक्शन सीन्स करती नजर आएंगीं। उन्होंने फिलहाल फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चल तो फिल्म साल 2027 में रिलीज हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के पति का किरदार निभाने वाले थे Diljit Dosanjh, Boney Kapoor ने किया खुलासा