विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू पंजाबी फ़िल्म का ये है टाइटल, जानें कब होगी रिलीज़ !

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 12:06 PM (IST)

प्रियंका ने भले ही अपनी पहचान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बना ली हो, लेकिन अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए उन्होंने रीजनल सिनेमा को चुना है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। मराठी फ़िल्मों में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने के बाद प्रियंका अब पंजाबी फ़िल्म प्रोड्यूस कर रही हैं।

हाल ही में प्रियंका की पहली मराठी फ़िल्म वेंटिलेटर रिलीज़ हुई, जिसे राजेश मापूसकर ने डायरेक्ट किया था, जबकि आशुतोष गोवारिकर ने फ़िल्म में लीड रोल निभाया था। इस फ़िल्म को क्रिटिकली काफी सराहा गया। प्रियंका ने फ़िल्म के एक गाने को आवाज़ भी दी थी। मराठी फ़िल्म के बाद प्रियंका ने डेब्यू पंजाबी फ़िल्म का एलान ट्वीटर पर किया है, जिसका टाइटल सरवन है। ये फ़िल्म अगले महीने रिलीज़ हो रही है।

इस शो में दिखेगी रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की बांडिंग

प्रियंका ने भले ही अपनी पहचान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बना ली हो, लेकिन अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए उन्होंने रीजनल सिनेमा को चुना है। प्रियंका की कंपनी पर्पल पेबल्स की पहली फ़िल्म भोजपुरी भाषा में थी, जिसका टाइटल बम बम बोल रहा है काशी था। इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ ने लीड रोल निभाया था। प्रियंका अपनी पंजाबी फ़िल्म की डिटेल्स जल्द ही एनाउंस करेंगी।