विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Daughter: समंदर किनारे रेत से खेलती नजर आईं प्रियंका की बेटी मालती, दिल छू लेगी तस्वीर

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 25 Jan 2023 02:41 PM (IST)

Priyanka Chopra Daughter प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ वेकेशन पर हैं। ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Daughter Malti Sit at Beach Enjoying Sunset Citadel Actress Shares an Adorable Photo/Photo Credit/Instagram
Priyanka Chopra Daughter Malti Sit at Beach Enjoying Sunset Citadel Actress Shares an Adorable Photo/Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा की देश के साथ-साथ विदेशों भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका ने अपनी शुरुआत अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको' से की थी। अब जल्द ही वह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली ड्रामा सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं।

वह अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लाडली की सनसेट का मजा लेते हुए एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है।

समंदर किनारे रेत से खेलती नजर आईं प्रियंका की बेटी मालती

40 साल की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वेकेशन पर हैं, जिनकी तस्वीरें वह फैंस के साथ लगातार सोशल मीडिया अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले भी उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाने से बिलकुल भी पीछे नहीं रहते।

अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी लाडली मालती की एक बेहद ही दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है। यह मालती की सिंगल फोटो है, जिसमें वह समंदर किनारे रेत से खेलती हुई नजर आ रही हैं और सनसेट का पूरा आनंद ले रही हैं। इस तस्वीर पर प्रियंका के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

मालती के क्यूट अंदाज ने छुआ फैंस का दिल

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने सर्दियों की जैकेट पहनी हुई है। हालांकि, प्रियंका ने अपनी अन्य तस्वीरों की तरह ही इस फोटो में भी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस फोटो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा, 'दोपहर ऐसी ही होनी चाहिए'। बेटी मालती की इस क्यूट पिक्चर से पहले प्रियंका ने बीते दिन अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया था।

इन तस्वीरों में प्रियंका ने व्हाइट रंग का ट्यूब टॉप पहना हुआ है और साथ ही वह अपने नए हेयरकट को शो ऑफ करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह लम्बे समय बाद बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगी। 'जी ले जरा' में वह आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने पति निक और बेटी मालती संग यूं मनाया अपना संडे, शेयर की फैमिली फोटो

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने बेटी संग करवाया पहला मैगजीन शूट, बताया- क्यों चुना था सरोगेसी का रास्ता?