विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra को जब ऑफर हुआ वैंप का रोल, फूट-फूट कर रोई थीं एक्ट्रेस, बाद में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 22 May 2023 11:12 AM (IST)

Priyanka Chopra In Aitraaz प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर साल 2004 में आई फिल्म एजराज सुपरहिट रही ...और पढ़ें

Bollywood Actress Priyanka Chopra Instagram Post Image
Bollywood Actress Priyanka Chopra Instagram Post Image

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra: मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। जहां उन्होंने शुरुआत से ही खूब स्ट्रगल करना पड़ा। सावंले रंग से लेकर स्मॉल टाउन गर्ल होने तक, प्रियंका को कई बातों के लिए रिजेक्शन झेलना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा ने भी बाकी आउट साइडर्स की तरह कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स का रिजेक्शन झेला। यहां तक कि कई फिल्में भी उनके हाथ से निकल गई। इन सब के बीच प्रियंका को एक ऐसी फिल्म ऑफर हुई, जिसमें उन्हें निगेटिव रोल निभाना था।

खूब रोईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा को वैंप का मिला ये ऑफर इतना बुरा लग कि वो फूट-फूट रोईं। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म में काम किया, जो सुपरहिट साबित हुई और हर जगह प्रियंका के काम की चर्चा हुई। यहां तक कि बाद में एक्ट्रेस ने खुद भी इस फिल्म को अपने करियर का मील का पत्थर कहा।

एतराज में काम नहीं करना चाहती थीं एक्ट्रेस

प्रियंका की इस सफल फिल्म का नाम एतराज है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थे। एतराज में प्रियंका ने सोनिया कपूर, अक्षय ने राज मल्होत्रा और करीना ने प्रिया सक्सेना का किरदार निभाया था।

प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

एतराज के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म ऑफर होने के बाद प्रियंका चोपड़ा खूब रोई थीं। सुनील दर्शन ने प्रियंका की डेब्यू फिल्म अंदाज को भी प्रोड्यूस किया था। ऐसे में वो एक्ट्रेस के टैलेंट से वाकिफ थे। सुनील दर्शन ने आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में प्रियंका चोपड़ा के इस किस्से को शेयर किया था।

अक्षय भी नहीं थे राजी

सुनील ने बताया कि शुरुआत में अक्षय और प्रियंका दोनों ने इस फिल्म को करने में दिलचस्पी नहीं ली। प्रियंका तो विलेन का किरदार निभाना ही नहीं चाहती थीं। यहां तक ऑफर मिलने के बाद वो घर जाकर फूट-फूट कर रोई थीं। हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस को किरदार के महत्व के बारे में भी बताया था।

बॉन्डिंग का किया इस्तेमाल

सुनील दर्शन ने कहा, "अक्षय और प्रियंका दोनों फिल्म करने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन मैंने उनके साथ अपनी बॉन्डिंग का इस्तेमाल किया और फिल्म के लिए राजी किया। अक्षय को फिल्म के फाइनेंस से दिक्कत थी तो मैंने समझाया कि एक फिल्म में थोड़ा कम या ज्यादा पैसा क्या मायने रखता है, प्रोजेक्ट के बारे में सोचें।"

प्रियंका को समझ आई प्रोड्यूसर की बात

उन्होंने आगे कहा, "प्रियंका चोपड़ा को अपने रोल से प्रॉब्लम थी। उन्होंने कहा कि उसे वैंप का रोल ऑफर किया गया, जिसे लेकर वो बहुत परेशान थीं, वो रोईं और घर जाकर सो गईं। मैंने उनसे कहा कि जब आप उठना तो मुझसे आकर मेरे ऑफिस में मिलना। वो आईं और मैंने उसे किरदार के इम्पॉर्टेंस के बारे में बताया और शायद मेरी बात उसके दिमाग में घर कर गई। दोनों का एतराज में होना शानदार था।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।